फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The children were kept in the basement of Master Mind

मास्टर माइंड के घर तहखाने में भी रखे गए थे बच्चे

Sat, 02 Mar 2019 10:52 PM IST
akhilesh अखिलेश यादव मास्टर माइंड के घर तहखाने में भी रखे गए थे बच्चे
मास्टर माइंड के घर तहखाने में भी रखे गए थे बच्चे Published by: akhilesh अखिलेश यादव Updated Sat, 02 Mar 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
The children were kept in the basement of Master Mind
congress - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जानकीकुंड के सदगुरु पब्लिक स्कूल परिसर से 12 फरवरी को अपहृत कर तेल उद्यमी के जुड़वां मासूम भाइयों की हत्या के मामले के सभी छह आरोपियों की शनिवार को रिमांड पूरी होने के बाद मध्यप्रदेश की सतना पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से सभी को जेल भेजने के आदेश दिए गए। वहीं सतना एसपी का कहना है कि फिलहाल प्रथम चरण की जांच पड़ताल पूरी हो चुकी है। जरूरत पड़ने पर ही आगे भी आरोपियों का रिमांड मांगा जा सकता है। उधर, पुलिस ने सभी आरोपियों के घरों से मामले के और साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस की जांच पड़ताल में यह बात भी पुख्ता तौर पर निकलकर आई है कि दोनों जुड़वां भाइयों को रातभर मास्टर माइंड के घर के तहखाने में भी रखा गया था।

गौरतलब हो कि जानकीकुंड के सदगुरु पब्लिक स्कूल परिसर से तेल उद्यमी बृजेश रावत के जुड़वां बेटों का 12 फरवरी को स्कूल बस को रोककर असलहे के बल पर दो युवकों ने अपहरण कर लिया था और बाइक से फरार हो गए थे। इसके बाद 13वें दिन दोनों बच्चों के शव बांदा जिले के यमुना नदी से बरामद किए गए थे। पुलिस ने इस मामले में मास्टर माइंड समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। पुलिस ने आरोपियों को पहले तीन दिन की रिमांड में लेकर पूछताछ की फिर रिमांड खत्म होने पर कोर्ट से चार दिन की रिमांड पर आरोपियों को और लिया था। शनिवार को रिमांड पूरी होने के बाद मध्यप्रदेश की सतना पुलिस ने सभी छह आरोपियों मास्टर माइंड पद्मकांत शुक्ला, राजू द्विवेदी, लकी तोमर, रामकेश यादव, विक्रमजीत और पिंटू को देर शाम सतना की अदालत में पेश किया। यहां से अदालत ने सभी आरोपियों को जेल भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उधर, कोर्ट में पेश होने से पूर्व अपहरण और हत्या मामले की जांच कर टीम ने रिमांड पर लिए गए सभी छह हत्यारोपियों को लेकर शनिवार को जानकीकुंड स्कूल परिसर पहुंची। यहां से लकी तोमर के हनुमान बाग स्थित आवास, मास्टर माइंड पद्म के पिता रघुवीर मंदिर के पुजारी रामकरण शास्त्री के दोनों आवासों समेत अन्य आरोपियों के आवासों पर भी जाकर कई साक्ष्य जुटाए। रिमांड के अंतिम दिन जांच टीम ने कई मोबाइल, कपड़े, बेल्ट, दवा के रैपर, चाकलेट व बिस्कुट के रैपर आदि बरामद किए। इसके अलावा जांच टीम ने आरोपियों के बयानो का आपस में मिलान भी कराया। पुलिस ने इसके बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया। जांच टीम में सतना एसपी संतोष कुमार गौर, एएसपी गौतम सिंह सोलंकी, एसडीओपी परमार सिंह, टीआई संतोष तिवारी व नागौद टीआई परमार के अलावा एसआई टी टीम के  सदस्य शामिल रहे। एसपी ने बताया कि काल डिटेल से कुछ और जानकारियां मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...तो इसलिए गए हनुमान बाग की ओर
पकड़े गए सभी हत्यारोपी आपस में दोस्त हैं और शार्टकट तरीके से ज्यादा रुपये कमाकर मौजमस्ती करना चाहते थे। आरोपियों में एक लकी तोमर का घर रजौला मार्ग के हनुमान बाग की ओर है। इस रास्ते से लोगों की आवाजाही नाममात्र की रहती है और अक्सर सुनसान ही रहता है। योजना के अनुसार मास्टर माइंड पद्मकांत शुक्ला और राजू द्विवेदी बाइक से स्कूल परिसर पहुंचे थे और पीछे के गेट से हनुमान बाग की ओर गए थे, ताकि आसानी से लकी तोमर के घर बच्चों को लेकर पहुंच सकें। पुलिस का कहना है कि अंधेरा होने तक जुड़वां भाइयों को आरोपियों ने लकी के घर पर रखा, फिर देर रात बच्चों को लेकर जानकीकुंड की ओर गए। मुख्य मार्ग से 25 मीटर दूर मास्टर माइंड पद्मकांत के आवास के तहखाने पर बच्चों को रातभर रखा गया। गौरतलब है कि घटना के दिन हनुमान बाग के मार्ग पर जाते समय घटना के दिन एक अन्य राहगीर बाइक सवार से आरोपियों की नोकझोंक हुई थी। उसने बताया था कि बाइक में दो बच्चों को लेकर युवक हनुमान बाग की ओर गए हैं और उसके टोकने पर तमंचा दिखाया था। इसका आडियो भी वायरल हुआ था।

यह था मामला
12 फरवरी को सीतापुर के तेल उद्यमी बृजेश रावत के जुड़वां पुत्र प्रियांश व श्रेयांश को जानकीकुंड परिसर में स्थित सदगुरु स्कूल से लौटते समय दो बाइक सवारों ने अपहरण कर दो करोड़ की फिरौती मांगी थी। इसके बाद 20 फरवरी को पीड़ित ने 20 लाख की फिरौती भी दी थी, लेकिन पहचान के डर से 23 फरवरी की देर रात को दोनों को मारकर बबेरू बांदा के पास नदी में फेंक दिया गया था।

मामले में राजनीति सहन नहीं : अजय
जुड़वां भाइयों की हत्या के बाद पीड़ित परिजनों से मिलने शनिवार को मध्यप्रदेश के कांग्रेसी नेता अजय सिंह उर्फ राहुल भैया उनके घर पहुंचे और आश्वस्त किया कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। तेल उद्यमी बृजेश रावत से मिलकर आश्वस्त किया कि इस मामले में राजनीति करनेे वालों की खैर नहीं है।

हर हाल में वीभत्स घटना को अंजाम देने वालों को कड़ी सजा सरकार दिलाएगी। चाहे वह जिस दल के हों। कहा कि अभी तक मिले साक्ष्यों के आधार पर काफी कुछ स्पष्ट हो चुका है। काफी देर तक उन्होंने जुड़वा मासूम भाइयों के पिता से बातचीत की। इस दौरान रावत ने कहा कि इस मामले में कुछ और भी आरोपी हैं। उन्हें बचाने का प्रयास न किया जाए। कहा कि खासकर जानकीकुंड के सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के कुछ लोग शामिल हो सकते हैं। कुछ नेता व पुलिसकर्मी भी इसमें सहयोगी हैं। इन सबको भी सजा मिले। इस पर अजय ने कहा कि पूरी जानकारी वह सीएम कमलनाथ और गृहमंत्री को देंगे। आश्वस्त किया कि सरकार उचित कार्रवाई जरूर होगी। इस मौके पर चित्रकूट विधायक नीलांशु चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed