{"_id":"58f4f9744f1c1b1774471909","slug":"the-ballast-laden-dumpers-on-the-highway-trample-the-old","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर गिट्टी लदे डंपर ने वृद्ध को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर गिट्टी लदे डंपर ने वृद्ध को रौंदा
चित्रकूट
Updated Mon, 17 Apr 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर पलटा पड़ा गिट्टी लदा डंपर।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भौंरी(चित्रकूट)। हाइवे पर ओवरलोड़ गिट्टी लदे अनियंत्रित डंपर ने सड़क पार कर रहे एक साइकिल सवार वृद्ध को रौंद दिया। इसके बाद डंपर भी पलट गया और चालक व क्लीनर मौके से भाग निकले।
सोमवार की शाम को बूढ़ा सेमरवार निवासी मुमताज खां (65) साइकिल से निमंत्रण कर गांव की ओर जा रहे थे। जैसे ही रैपुरा थानाक्षेत्र के भौंरी कुडीहार नहर के पास से सड़क पार करने लगा तभी मुख्यालय से इलाहाबाद की ओर तेज गति से जा रहा ओवरलोड डंपर ने उसे रौंद दिया।
मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई। इसके बाद अनियंत्रित डंपर को संभालने के प्रयास में नियंत्रण और बिगड़ा और डंपर हाईवे पर ही पलट गया। जिससे उसमें लदी गिट्टी बिखर गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज मिश्र मौके पर पहुंचे और वृद्ध को जिला अस्पताल लाए जहां डाक्टरों ने उनके मौत की पुष्टि की।
थानाध्यक्ष ने बताया कि डंपर किसी अरविंद मिश्रा का है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फिलहाल गिट्टी समेत डंपर को हाईवे से हटाकर पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।
भौंरी। मृतक मुमताज खां के तीन पुत्र हैं। उसकी एक पुत्री बसावनपुर में ब्याही है। जानकारी के अनुसार सोमवार को पुत्री के घर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के बाद वह साइकिल से गांव लौट रहा था।