{"_id":"57acb5a74f1c1b7102ee51f8","slug":"suralijnon-suicide-maternal-side-had-told-him-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत
चित्रकूट
Updated Thu, 11 Aug 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन बैठे मृतका के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
संदिग्ध अवस्था में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है। ददरी मडैययन निवासी चुनबाद प्रजापति की पुत्री पूजा (21) का विवाह 9 मई 2015 को चितवार गांव के कुम्हारन का डेरा निवासी शिवमूरत पुत्र सुंदरलाल से हुआ था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम पूजा ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पति ने बताया कि अज्ञात कारणों के चलते उसने फांसी लगा ली, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
उधर, घटना की जानकारी होते ही मायके से मां काली देवी व अन्य परिजन गांव पहुंचे। इसके बाद मृतका की मां ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दामाद व उसके परिजन पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। बुधवार की दोपहर व शाम को भी उसे मारा पीटा गया। इसके बाद फांसी लगाकर उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष केशव वर्मा ने बताया कि मृतका के पति ने आत्महत्या करने की सूचना दी है जबकि मृतका की मां ने हत्या करने की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। गुरुवार को मुख्यालय में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।