{"_id":"582c9e0d4f1c1b55368ffed8","slug":"student-killed-in-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"। छात्र की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
। छात्र की संदिग्ध हालात में मौत
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट
Updated Wed, 16 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
One year after his death excise official transferred
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के पनौटी गांव के छात्र की संदिग्ध हालत में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिजनों ने दोस्तों पर जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस का कहना है कि यह आत्महत्या का ही मामला है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद स्थिति ज्यादा स्पष्ट होगी।
गांव के रजनीश सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई अनुराग उर्फ मोनू सिंह (22) पुत्र बृजेश सिंह मंगलवार की शाम को गांव में ही किसी दोस्त के घर गया था। वहां से लौटने के बाद ही उल्टी और दस्त होने लगे और उसने पेटदर्द की बात बताई। इसके बाद उसे तत्काल पहाड़ी सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जहां डाक्टरों ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ी है और उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। इलाहाबाद ले जाते समय रात को ही उसकी रास्ते में मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस में उसके परिजनों ने मृतक को जहरीला पदार्थ खिलाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
इस पर प्रभारी थानाध्यक्ष संतशरण ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रारंभिक जांच में युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाया है और पोस्टमार्टम की रिपेार्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। मृतक चार बहन तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
वह बीए फाइनल का छात्र था। उसके माता पिता की बीमारी के चलते पहले मृत्यु हो चुकी है।