{"_id":"5b269d644f1c1b8c278b643c","slug":"sdm-driver-ordered-on-the-highway-and-recovery-by-the-security-personnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर एसडीएम के चालक अर्दली व सुरक्षाकर्मी कर रहे वसूली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर एसडीएम के चालक अर्दली व सुरक्षाकर्मी कर रहे वसूली

Updated Sun, 17 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
3
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। बालू-गिट्टी लदे वाहनों से अवैध वसूली की अक्सर शिकायतें आती हैं। ताजा मामला मऊ एसडीएम के वाहन चालक अर्दली व सुरक्षाकर्मी अधिकारियों के नाम पर हाईवे पर कागज चेक करते हैं। वाहनों को पकड़कर ढाबे के पास खड़ा कराते हैं फिर उनसे हजारों रुपये वसूले जाते हैं। रुपये न देने पर पुलिस थाने में फोन कर ओवरलोड या अवैध बालू गिट्टी होने की शिकायत कर पकड़ा दिया जाता है।
रायबरेली के निराला नगर निवासी अमित चतुर्वेदी पुत्र बृजभूषण ने बताया कि उसके दो ट्रक शनिवार की रात प्रदेश सरकार के हाइवे हैदरगढ़ से संबंधित डस्ट भरतकूप से लेकर जा रहा था। मऊ थानाक्षेत्र के मार्ग हाईवे पर एसडीएम मऊ की गाड़ी मिली। चालक व अर्दली ने ट्रक रूकवाए। दोनों वाहनों के कागज लेकर खंडेहा के पास ढाबे के पास खड़ा करा दिया। अर्दली फूलचंद्र ने बताया कि साहब अगली गाड़ी में हैं। दोनो ट्रक छुड़वाने हो तो 30 हजार रुपये का इंतजाम करो। बाकी बात वह साहब से कर लेंगे। कुछ देर तक जानकारी के बाद पता चला कि एसडीएम गाड़ी में नहीं थे और अर्दली, चालक व सुरक्षाकर्मी ही वसूली कर रौब गांठ रहे थे।
ट्रक मालिक ने बताया कि अर्दली दोनों ट्रक चालकों को पकड़कर तहसील मऊ ले गया और रुपये का इंतजाम करने को कहा। किसी तरह फोन से सूचना मिलने पर ट्रक मालिक ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस पहुंची। ट्रक के पास दोनों चालक के न मिलने पर एक ट्रक मऊ थाने में ले जाकर खड़ा करा दिया। इसके बाद खुद पहुंचे ट्रक मालिक एसडीएम मऊ के आवास पहुंचा। उसने बताया कि गेट पर ही अर्दली मिला और दोनों वाहन के कागज दिखाकर रुपये की मांग की। जिस पर उसे 15 हजार रुपये दिए गए और कागज लेकर थाने पहुंचा।
विज्ञापन
ट्रक मालिक ने बताया कि इस प्रकरण में एसडीएम मऊ व तहसीलदार को जानकारी दिए बिना ही अर्दली चालक व सुरक्षाकर्मी अवैध कमाई कर रहे हैं। रविवार को ट्रक मालिक ने डीएम व एसपी से घटना की जानकारी देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। डीएम विशाख जी अय्यर ने बताया कि पूरे मामले में जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक मनोज झा ने बताया कि प्रकरण में कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। दो दिन के अंदर उचित कार्रवाई की जाएगी। उधर मऊ एसडीएम सौजन्य कुमार ने बताया कि इस मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। ऑडियो में किसकी आवाज है यह भी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने किसी से चेकिंग के नाम पर रुपये नहीं मांगे हैं।
आधा घंटा का समय है, कर लो इंतजाम
चित्रकूट। ट्रक मालिक व अर्दली से बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें अर्दली व चालक कहते हैं कि आधे घंटे का समय है तब तक रुपये का इंतजाम कर लो। बस यही मोहलत हम दे सकते हैं। अगर सिस्टम बन जाए तो हम बात कर छुड़वा देंगे। यह ऑडियो पुलिस अधीक्षक को उपलब्ध करा दिया गया है।
एसडीएम का दावा, चालक की आवाज नहीं
मऊ एसडीएम सौजन्य कुमार ने इस ऑडियो वायरल मामले में सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने कहा कि उनके अर्दली या चालक की आवाज नहीं है। संभावना है कि यह किसी पुलिसकर्मी की आवाज है। जिसकी कई बार पहले भी शिकायत आ चुकी है। अब उच्चाधिकारी इसकी जांच कर पता करेंगे। इस प्रकरण में ट्रक चालक व पुलिस कर्मी की सांठगांठ लगती है। शनिवार को इसी ट्रक मालिक के दो ओवरलोड डस्ट लदे ट्रक उन्होंने पकड़े थे लेकिन थाने में एक ही पहुंचा था। इसके बाद यह ऑडियो वायरल किया गया है। इसकी पूरी जांच जरूरी है।
एसडीएम के चालक को हटाया अर्दली पर कार्यवाही
चित्रकूट। बालू गिट्टी लदे ट्रको से वसूली का आडियो वायरल होने और मऊ एसडीएम के वाहन चालक समेत अर्दली द्वारा अवैध वसूली की शिकायत को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया है। अपर जिलाधिकारी विजय नारायण पांडये ने बताया कि जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने प्रथम दृष्टया चालक संदीप निगम को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर मुख्यालय से संबंध किया गया है। अर्दली फूलचंद के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। एडीएम पूरे मामले की जांच करेंगे। ब्यूरो