{"_id":"596108ac4f1c1b521b8b463a","slug":"school-gets-unauthorized-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता के संचालित मिला स्कूल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना मान्यता के संचालित मिला स्कूल
चित्रकूट
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
स्कूल चले हम
चित्रकूट। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनन्द प्रकाश शर्मा ने ब्यूर गांव के वासुदेव पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। बिना मान्यता चल रहे विद्यालय के छात्र-छात्राओं का प्रवेश प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल में कराने के निर्देश दिए। उच्च प्राथमिक विद्यालय मुर्का के निरीक्षण में तैनात शिक्षक व शिक्षिकाए आकस्मिक अवकाश पर पाए गए। जिसकी सूचना कंट्रोल रूम में न देने पर एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए।
शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ब्यूर गांव में संचालित वासुदेव पल्लिक स्कूल पहुंचे। विद्यालय के प्रबंधक शिवफूल सिंह ने मान्यता के कागजात नहीं दिखाए। जिससे विद्यालय में उपस्थित 300 छात्रों केनाम उच्च प्राथमिक विद्यालय में कराए जाने के निर्देश दिए। कहा कि गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय पाए जाने पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूला जाएगा। इसके बाद बीएसए ने उच्च प्राथमिक विद्यालय मुर्का का निरीक्षण किया जिसमें प्रधानाध्यापक ममता श्रीवास्तव, सहायक अध्यापक सैयद अली,बीना, आशीष व श्ेवता आकस्मिक अवकाश पर पाए गये। जिन्होंने जिला मुख्यालय के कंट्रोल रूम में इसकी सूचना नहीं दी। जिस पर एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय मुर्का का निरीक्षण किया। जिसमें शिक्षक उपस्थित मिले। 280 छात्र-छात्राओं में 136 बच्चे उपस्थित मिले।
--इनसेट
कंट्रोल रूम में दें सूचना
चित्रकूट। बीएसए ने बताया कि 05198-233808 के टेलीफोन नंबर पर कोई शिक्षक स्कूल पहुंचकर सूचना दें कि उसे अवकाश लेना है या फिर और केाई काम है। सिर्फ स्कूल में पत्र रखकर अवकाश मान्य नहीं होगा। उन्होेंने बताया कि मुरका गांव के एक स्कूल में दो शिक्षकों ने स्कूल पहुंचने के लिए बारिश के दिनों में परेशानी को देखते हुए निजी खर्च से सीमेंट वाले पत्थर लगवाएं हैं। दोनों शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।