{"_id":"5a9ae2a34f1c1be13b8b5dd8","slug":"ruthless-murderer-from-a-friend-s-house-with-a-garbage","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त के घर युवक की गड़ासे से निर्मम हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त के घर युवक की गड़ासे से निर्मम हत्या
chitrakoot
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजापुर(चित्रकूट)। अवैध संबंध व रुपयों के लेनदेन में दिवारी गांव में युवक की गड़ासे से निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक
होली खेलने के बाद दोस्त के घर बरामदे में सो रहा था। सुबह ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गड़ासे को बरामद कर लिया है। हत्या के बाद से दोस्त फरार है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
राजापुर थानाक्षेत्र के दिवारी गांव निवासी सूर्य प्रताप सिंह उर्फ कप्तान सिंह (25) पुत्र अजयपाल सिंह की गांव के गिरजा श्ंाकर सिंह से गहरी दोस्ती थी। दोनों सूरत में कभी कभार कमाने जाते थे। गहरी दोस्ती होने के कारण सूर्य प्रताप गिरिजा शंकर के घर पर अक्सर सोता था। इधर कुछ समय पहले सूर्य प्रताप ने अपने दोस्त को एक लाख 40 हजार रुपये उधार दिए थे।
शुक्रवार को होली के दिन दोनों ने गांव में खूब होली खेली और जमकर शराब पी। इसके बाद सूर्य प्रताप सिंह अपने दोस्त गिरजाश्ंाकर के घर के बरामदे में सो गया। देर रात को उसकी गड़ासे से हत्या कर दी गई। उधर रात में सूर्य प्रताप के घर न पहुंचने पर पिता व परिजन गिरजाशंकर के घर आए तो बरामदे में रक्त रंजित शव देखकर चीख पड़े। पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घर के अंदर मौजूद गिरजाशंकर के बडे़ भाई रमाशंकर और उसकी पत्नी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है जबकि गिरजाशंकर घर से गायब था।
विज्ञापन
इधर सूचना पर पहुंचे अपर एसपी बलवंत कुमार चौधरी, सीओ सुरेश शर्मा व थानाप्रभारी वीरेंद्र त्रिपाठी ने गिरजाशंकर के घर के बरामदे से रक्त रंजित गड़ासा बरामद कर लिया। मृतक के पिता अजय पाल गिरजाशंकर, रमाशंकर व भाभी राधा व भाई रमाशंकर व राधा पर पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर रमाशंकर व उसकी पत्नी को पकड़ लिया है। गिरजाशंकर फरार है। अपर एसपी ने बताया कि इस हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग व नगदी लेनदेन का मामला है। मामले की छानबीन और मुख्य आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। मृतक ने एक खेत की जमीन एक लाख 40 लाख हजार रुपये में बेचा था। यह राशि उसने गिरजाशंकर के उधार मांगने पर दे दी थी। अब मृतक रुपये वापस मांग रहा था। जिससे यह विवाद हुआ। इसके अलावा मृतक के मुख्य आरोपी की भाभी से अवैध संबध भी थे। जिसकी जानकारी होने पर सभी ने उसे योजनाबद्ध तरीके से घर बुलाया और फिर सोते समय मिलकर हत्या कर दी।
इनसेट
मृतक की 9 अप्रैल को तय थी शादी
राजापुर। मृतक गांव के संपन्न किसान का बड़ा पुत्र था। दो भाईयों में छोटे भाई किरन सिंह की मौत सूरत में संदिग्ध अवस्था में हो चुकी है। मृतक के एक बहन भी है। मृतक के पिता की मानें तो छोटे पुत्र किरन की मौत भी सूरत में गिरजाशंकर ने अज्ञात लोगों के साथ मिलकर की थी लेकिन कोई सबूत न मिलने के कारण उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सके थे। गांव से छोटे पुत्र किरन को गिरजाशंकर नौकरी दिलाने के बहाने ले गया था। इसके बाद उसने बड़े बेटे सूर्य प्रताप से भी दोस्ती कर ली। इस दोस्ती का पूरा परिवार विरोध करता था लेकिन कुछ जुआं व शराब की आदत के कारण दोनों की दोस्ती नहीं टूटी। कुछ दिन पूर्व ही एक खेत बेचकर एक लाख 40 हजार रुपये सूर्य प्रताप के पास थे। जिसे गिरजा शंकर की भाभी ने घर में कुछ काम के बहाने ले लिए थे। अब 9 अप्रैल को सूर्यप्रताप की भी शादी थी जिसके लिए उधारी मांगने पर आरोपी के परिवार ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से उसे रास्ते से हटा दिया है।
इनसेट
पेशेवर अपराधी की श्रेणी में हत्यारोपी गिरजा
राजापुर। हत्यारोपी गिरजाशंकर मूलत: फतेहपुर जिले के दामपुर का निवासी है। जानकारी के अनुसार 15 साल पूर्व उस गांव में चचेरे भाई की हत्या कर पूरा परिवार दिवारी गांव आकर बस गए है। पहाड़ी थाना क्षेत्र में भी एक महिला की हत्या मामले में नाम आ चुका है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मुख्य हत्यारोपी के खिलाफ कई मामले होने की जानकारी मिली है। जिसका रिकार्ड तलाश किया जा रहा है। जल्द ही उसे दबोचा जाएगा।