{"_id":"5a7f339c4f1c1b187e8b57fc","slug":"raided-by-satna-kachari-the-dacoit-naval","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतना कचहरी से दबोचा गया इनामी डकैत नवल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सतना कचहरी से दबोचा गया इनामी डकैत नवल
अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
डाकू नवल धोबी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी एमपी के चित्रकूट क्षेत्र और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में दहशत फैलाने वाले 30 हजार के इनामी डाकू नवल धोबी को शनिवार को एमपी पुलिस ने सतना कचहरी परिसर से दबोच लिया। नवल आत्मसमर्पण के लिए गुपचुप तरीके से कचहरी पहुंचा था। भनक लगने पर पुलिस ने धर दबोचा। उस पर हत्या, अपहरण, फिरौती वसूलने आदि के एक दर्जन मामले दर्ज हैं।
चित्रकूट और मप्र के नया गांव थाना क्षेत्र के आसपास इनामी डाकू नवल धोबी गैंग की गतिविधियां लगातार बढ़ रही थीं। डाकू को दबोचने के लिए सतना एसपी राजेश हिंगड़कर व चित्रकूट एसपी प्रताप गोपेंद्र रोजाना जंगल में कांबिंग कर रहे थे। इससे घबराया गैंग सरगना नवल आत्मसमर्पण करने सतना पहुंच गया। शनिवार सुबह कचहरी में एक वकील से कागजात तैयार कराए। दोपहर को विशेष न्यायाधीश के कोर्ट में वकील कागजात लेकर पहुुंचे तो गेट के बाहर डाकू नवल खुद के बुलाए जाने का इंतजार कर रहा था।
इस बीच पुलिस को नवल के आत्मसमर्पण की भनक लग चुकी थी। बिना वर्दी के कचहरी पहुंचे पुलिसकर्मियों ने डाकू को पहचानते ही कोर्ट में घुसने से पहले दबोच लिया। इसके बाद आईजी रीवा उमेश जोगा व एसपी सतना राजेश हिंगड़कर कचहरी पहुंचे और डाकू को सतना सिटी कोतवाली ले गए। एसपी ने बताया कि नवल पर हत्या, अपहरण, लूट, रंगदारी व फिरौती वसूलने के एक दर्जन मामले दर्ज हैं। इन मामलों की जांच के लिए उसे एमपी के नया गांव थाने लाया जाएगा। यहां विस्तृत पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।