{"_id":"594813404f1c1bfb208b45dd","slug":"police-outpost-gang-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस आने के पहले भाग निकला डाकू गैंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस आने के पहले भाग निकला डाकू गैंग
चित्रकूट
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। कुख्यात डाकू बबुली कोल गैंग की पाठा क्षेत्र के जंगलों में तलाश कर रही पुलिस को फिलहाल सफलता तो नहीं मिली लेकिन मानिकपुर के नागर व निही चिरैया के जंगल में मौजूदगी पर पुलिस ने पीछा जरूर किया। पुलिस के जंगल में पहुंचते ही डाकू गैंग भाग निकला।
रविवार की देर रात को पांच लाख तीस हजार के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग के नागर के पास से लेकर निही चिरैया गांव के पास तक मौजूदगी की लोकेशन मिलने पर पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह और अपर एसपी बलवंत चौधरी समेत तीन पुलिस टीमें गांव की ओर रवाना हुईं। पुलिस टीमों के पहुंचने के पहले ही गैंग गांव में घुसने के पहले जंगल से ही लौट गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डाकू गैंग के आने की सूचना और मोबाइल लोकेशन से निही व नागर के आस पास मौजूदगी पर काबिंग की गई लेकिन गैंग से आमना सामना नहीं हो पाया। इसके बाद पुलिस टीम ने सोमवार की भोर तक पाठा क्षेत्र के जंगलों में कांबिंग की।
गोप्पा की तलाश में कांबिंग
चित्रकूट। इधर शिवरामपुर से पहाड़ी क्षेत्र में एक लाख पांच हजार के इनामी डाकू गोप्पा की मौजूदगी की संभावना पर सीओ सिटी सुरेश चंद्र के साथ भरतकूप प्रभारी सुजीत कुमार और पहाड़ी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कई संवेदनशील क्षेत्रों में सोमवार की सुबह से लेकर दोपहर तक काबिंग की।