फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   PAC also began work in the presence of

पीएसी की मौजूदगी में भी नहीं शुरू हुआ काम

Fri, 21 Oct 2016 11:30 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Fri, 21 Oct 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
PAC also began work in the presence of
नगला कूबड़ा गांव में तनाव, पीएसी तैनात - फोटो : amarujala
डाकू गोप्पा गैंग के मजदूरों की पिटाई करने व ठेकेदार से फिरौती मांगने के मामले में पीएसी के तैनात होने के बावजूद रोड का काम शुरू नहीं हो पाया। ज्यादातर मजदूर डाकुओं के भय से घर भाग गए। एक मजदूर की तहरीर पर डाकू गोप्पा समेत चार नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मानिकपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


 गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सरैंया-राजापुर मार्ग के बीच कबरापुरवा से कौबरा तक की रोड दो करोड़ की लागत बनाई जा रही है। बुधवार देर रात इसी रोड पर काम चल रहा था। इसी दौरान 50 हजार के इनामी डाकू गोप्पा यादव ने आधा दर्जन डकैतों केे साथ निर्माण स्थल पर धावा बोल दिया और बंदकों की बट से मजदूरों की धुनाई कर दी। डकैतों ने ठेकेदार से 20 लाख की रंगदारी पहुंचाने के बाद काम शुरु कराने की धमकी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मौके पर पीएसी तैनात होने के बाद भी मजदूरों व ठेकेदार का भय समाप्त नहीं हुआ। पेटी कांट्रेक्टर कैलाश मिश्रा ने बताया कि पिटे मजदूरों में आधा दर्जन तो गांव लौट गए हैं। बचे मजदूर अभी काम करने को तैयार नहीं हैं। इसके बावजूद पिटे मजदूर बिजौली फतेहपुर निवासी कमलेश कुमार ने मानिकपुर थाने में ठेकेदार के साथ जाकर डकैतों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष आरबी सिंह ने बताया कि डाकू गोप्पा, खरदूषण, महेंद्र पासी, धर्मा के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर घटनास्थल के आसपास के खेतों व पहाड़ों के पास पीएसी बल तैनात किया गया है। पेटी कांट्रेक्टर ने बताया कि सबकुछ सामान्य रहा तो शनिवार को निर्माण कार्य शुरु कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed