{"_id":"5980c9e64f1c1bf86f8b4681","slug":"murdered-with-a-sharp-weapon","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या
चित्रकूट ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
हत्या की जानकारी देते मृतक के परिजन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजापुर थाना क्षेत्र के सगवारा गांव में सोमवार देर रात घर के बरामदे में सो रहे नि:शक्त अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात के पीछे संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। मृतक की बहन के देवर व उसके पुत्र के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
राजापुर थानाक्षेत्र के सगवारा गांव निवासी नि:शक्त बल्देव प्रसाद (58) की शादी नहीं हुई थी। इसलिए वह घर पर अकेला ही था। उसका भाई जगदेव बगल के मकान में रहता था। उसकी बहन चंद्रकला की शादी बांदा के पड़मई निवासी बैजनाथ के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही बैजनाथ की मौत हो गई। इस पर चंद्रकला भी बल्देव के साथ रहने लगी। सोमवार रात चंद्रकली पड़ोस में रहने वाले अपने दूसरे भाई जगदेव के घर चली गई। बल्देव घर के बरामदे में सो रहा था। देर रात कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर बल्देव की हत्या कर दी। मंगलवार सुबह बल्देव के नहीं उठने पर उसका भतीजा मन्नीलाल पुत्र जगदेव जगाने आया।
विज्ञापन
इस दौरान वह चारपाई पर खून से लथपथ मृत मिला। मन्नीलाल के चीखने पर आसपास के लोग जुट गए। मन्नीलाल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि चंद्रकला के नाम ससुराल में जमीन है। इस पर उसका देवर अजय कुमार कब्जा कर लिया था। विवाद कोर्ट में चल रहा है। वह जमीन अपने नाम करने का दबाव बना रहा था। चंद्रकला ने इनकार कर दिया। कुछ दिन पहले उसने धमकी भी दी थी। आरोप लगाया कि चंद्रकला का देवर व उसका बेटा उसे मारने आया था,ा लेकिन दूसरे घर में होने की वजह से वह बच गई। बल्देव के जाग जानने पर पोल खुलने के डर से आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह का कहना है कि परिजनों ने शक के आधार पर तहरीर दी है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही नामजद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन