{"_id":"57a22b644f1c1bb5602b8992","slug":"murder-of-two-women-in-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह में दो महिलाओं की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक सप्ताह में दो महिलाओं की हत्या
चित्रकूट
Updated Wed, 03 Aug 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
मृतका मायादेवी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह के अंदर मऊ क्षेत्र में दो महिलाओं की निर्मम हत्या हो चुकी है। लेकिन पुलिस अभी तक न तो हत्या के ठोस कारण पता लगा पाई है न ही मुख्य आरोपियों को पकड़ सकी है। दोनों मामले में नामजद आरोपी होने के बावजूूद अभी तक कोई जेल नहंीं गया।
विज्ञापन
मऊ के परदवां कनभय पुरवा में मंगलवार की देर शाम जंगल में बकरी चराने गई मायादेवी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई। गौरतलब है कि 29 जुलाई की रात को इसी क्षेत्र के मंडौर भिटरिया में घर में सो रही गुड़िया देवी पत्नी मोहन की गोली मारकर हत्या हुई थी।
विज्ञापन
जिसमें मृतका के पति ने पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों ही घटनाओं में पांच-पांच आरोपी नामजद हैं। थानाध्यक्ष केशव वर्मा ने बताया कि दोनों घटनाओं की जांच जारी है। जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा। कोई निर्दोष जेल न जाए, इसीलिए जांच में विलंब हो रहा है।
विज्ञापन