फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   MP admits challenge to police, SP camping in forest

मप्र पुलिस को चुनौती स्वीकार, एसपी ने जंगल में जमाया डेरा

Wed, 05 Jul 2017 11:12 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Wed, 05 Jul 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
MP admits challenge to police, SP camping in forest
police

विज्ञापन
चित्रकूट/भरतकूप। एक साथ तीन लोगों का अपहरण कर जलाने की घटना के बाद सीमावर्ती जिले की पुलिस ने डकैत ललित पटेल गैंग की चुनौती को मानो स्वीकार कर लिया है। सतना पुलिस अधीक्षक ने डेढ़ सौ पुलिस कर्मियों के साथ थरपहाड़ व आसपास के इलाके में डेरा जमाया है। डकैतों की तलाश के लिए दस टीमें गठित की गई हैं। चित्रकूट पुलिस अधीक्षक ने भी भारी पुलिस बल के साथ खंभरिया और कोल्हुआ के जंगल में डकै तों की तलाश की।
    गौरतलब है कि 30 हजार के इनामी डाकू ललित पटेल ने भरतकूप चौकी क्षेत्र के खंभरिया कोल्हुआ जंगल में नया गांव मप्र से अपह्त तीन ग्रामीणों की निर्मम हत्या कर शव को जला दिया था। एक स्थान पर तीन शव  मिलने से सतना चित्रकूट व बांदा पुलिस की नींद उड़ गई। तीनों को डकैतों ने मुखबिरी के शक पर मारा है। जिसमें मृतक मुन्ना यादव,रामदास रैदास व इंद्रपाल यादव बताए जा रहे हैं। बुधवार को  पुलिस ने तीनों कंकाल  का पोस्टमार्टम कराया लेकिन अभी तक शिनाख्त की पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह ने बताया कि शक के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। तीनो का डीएनए ट्रेस्ट कराने के बाद ही इसकी अधिकृत पुष्टि हो सकेगी। यह तय हो गया है कि डकैत ललित पटेल ने ही मुखबिरी के शक पर तीन ग्रामीणों की हत्याकर शव जलाए हैं।
विज्ञापन

 बुधवार की सुबह से ही सतना पुलिस अधीक्षक मिथलेश कुमार एंटी डकैती व स्पेशल पुलिस फोर्स लेकर थर पहाड़ के पास डेरा जमा दिया। उन्होंने बताया कि नवोदित डाकू गैंग पर पहले भी लगाम कसी गई है लेकिन इस कांड के बाद अब सीधे जान से मारने की कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि नयागांव पुलिस की कुछ लापरवाही जरूर रही कि तीन लोगों के गायब होने की सूचना पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई जिससे डाकूओं का काम आसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

      थरपहाड़ के मप्र व उप्र इलाके में कुल 150 पुलिस कर्मियों की दस टीमों के साथ सतना एसपी ने डाकू को दबोचने के लिए अभियान चलाया है। बुधवार की दोपहर को दो पुलिस टीम डाकू ललित के गांव पौशलहा भी गई और उसके परिजनों व रिश्तेदारों से कड़ाई से पूछताछ की। इधर चित्रकूट जिले के क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक के अलावा भरतकूप चौकी प्रभारी सुजीतकुमार, शिवरामपुर प्रभारी शरद पटेल और सीतापुर प्रभारी शेषमणि त्रिपाठी ने जंगल में कांबिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed