{"_id":"dc0d6fadd92631e958c914d003ea5645","slug":"killer-took-the-gun-with-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेजवार में अधेड़ की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेजवार में अधेड़ की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Thu, 19 Nov 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। मप्र के नयागांव थाना अंतर्गत सेजवार गांव
विज्ञापन
में एक अधेड़ की हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि जिस समय उसकी हत्या की
गई, वह जुएं की फड़ में था।
हत्यारों ने उसकी ही बंदूक से उसे मौत के घाट उतार दिया। कुल्हाड़ी से भी उस पर वार किए गए। हत्यारे उसकी बंदूक भी अपने साथ ले गए। समाचार भेजे जाने तक नयागांव पुलिस मौके पर थी। पुलिस के अनुसार, मृतक भी हिस्ट्रीशीटर था।
जानकारी के अनुसार, सेजवार गांव निवासी कविकांत पांडे (50) बुधवार की शाम जुएं की एक फड़ में बैठा था कि कुछ लोग वहां पहुंचे और उसके पास मौजूद बंदूक छीनकर उसकी गोलियां उसके सीने में उतार दीं।
उस पर कुल्हाड़ी से भी वार किए गए। कविकांत की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक कुछ साल पहले पड़ोस के ही कमल पांडे के पिता की हत्या में आरोपी था।
पिछले दिनों उसके प्रापर्टी डीलर भाई का भी मर्डर हो चुका है। माना जा रहा है कि हत्या की रंजिश में ही कविकांत की हत्या की गई है।
समाचार भेजे जाने तक नयागांव पुलिस इस संबंध में कोई भी जानकारी देने से इंकार कर रही थी और मौके पर जांच की जा रही थी।