फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   If you want to get rid of the truck,

ट्रक छुड़ाना है तो साहब को दो 50 हजार

Sun, 02 Apr 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sun, 02 Apr 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
If you want to get rid of the truck,
हत्या के बाद लोगों ने लगाया जाम। - फोटो : अमर उजाला
अवैध खनन व ढुलान में विभागीय सहयोग के अलावा पुलिस की सांठगांठ की अक्सर शिकायतें मिलती रहीं हैं। रविवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई, इसमें सीओ सिटी के हमराही सिपाही पर ठेकेदार के अवैध बालू लदे दो ट्रक पकड़े जाने पर 30-40 हजार रुपये की मांग की जा रही है। ठेकेदार 25 हजार में दोनों ट्रक छोड़े जाने की बात कह रहा है, जबकि सिपाही दोनों के बदले में साहब के  नाम पर 50 हजार तक की मांग कर रहा है।
विज्ञापन

    
पूरे जिले में कई साल से अवैध खनन व ढुलान की शिकायतों पर खनिज विभाग के साथ ही पुलिस विभाग ने भी समय-समय पर कार्रवाई की है। कई बार पुलिस अधिकारियों पर खनन करने वालों को शह देकर अवैध वसूली के आरोप लगे। हाल ही में जिलाधिकारी की सख्ती के बाद अवैध खनन पर रोक तो लगी है। लेकिन यदा कदा यह जारी भी है। पुलिस अधीक्षक डीपी सिंह ने इसी अवैध वसूली की शिकायत पर डेढ़ दर्जन सिपाहियों को निलंबित व लाइन हाजिर भी कर चुके हैं लेकिन अभी भी यह कहीं कहीं बदस्तूर जारी है।
विज्ञापन


रविवार को एक आडियो क्लिप ने इसे तेज हवा दी। इसमें बालू लदे ट्रक मालिक व सीओ सिटी के एक हमराही की वार्ता लेनदेन को लेकर हो रही है। ऑडियो क्लिप के अनुसार दो मप्र क्षेत्र से आ रहे दो बालू लदे ट्रक पकड़े गए थे। इसमें सीओ कार्यालय का सिपाही ट्रक मालिक से कहता है कि एक ट्रक को छुड़वाने के लिए 30-40 हजार लगेंगे। यह साहब का कहना है। ट्रक मालिक ने कहा कि दोनों ट्रक के बदले में 25 हजार ले लो लेकिन सिपाही कहता है कि बात नहीं बनेगी। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि आडियो वायरल की जानकारी मिली है। जिसकी जांच की जा रही है। बिना जांच अभी कुछ कह पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed