फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   If you register a report in Kotwali, you will blow the family alive

कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई तो परिवार को जिंदा फूंक देंगे

Thu, 06 Jun 2019 10:27 PM IST
akhilesh अखिलेश यादव कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई तो परिवार को जिंदा फूंक देंगे
कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई तो परिवार को जिंदा फूंक देंगे Published by: akhilesh अखिलेश यादव Updated Thu, 06 Jun 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

चित्रकूट। सरकारी हैंडपंप से पानी भरने पर पड़ोसियों ने दंपति व उसके पुत्र को लाठी डंडों से पीट दिया। इसके बाद पुलिस शिकायत करने पर जिंदा जलाकर परिवार समेत मारने की धमकी दी है। भयभीत परिजनों ने गुरुवार को कोतवाली जाकर फरियाद लगाई। कोतवाल ने मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा है।
 सदर कोतवाली क्षेत्र के कालूपुर गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी राजू ने बताया कि गुरुवार की सुबह घर के पास लगे सरकारी हैंडपंप से पानी भरने गई थी। तभी पड़ोसी आए और गाली देते हुए उसकी बाल्टी फेंक दी। विरोध किया तो उसे लात घूंसों से मारा पीटा। यह देखकर महिला का पति व पुत्र दुर्गा बचाने पहुंचे। घटना का विरोध कर पिटाई पर पुलिस शिकायत करने को कहा तो आरोपी के अन्य परिजन भी आ गए और लाठी डंडों से उन्हें पीटने लगे। जातिसूचक गालियां देकर यह भी धमकी दी है कि यदि कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई पूरे परिवार को जिंदा फूंक देंगे।
विज्ञापन

  इस घटना के बाद परिजन बेहद भयभीत हैं। दोपहर को कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी दी। छह लोगों के नामजद तहरीर दी है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। दो सिपाही गांव भेजकर मामले में पूछताछ कराई जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो नंबर- 11
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed