{"_id":"5aa2c0ca4f1c1bb6758b47b5","slug":"home-guards-death-by-bike-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से होमगार्ड की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से होमगार्ड की मौत
अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
होमगार्ड राकेश कुमार सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी पर पैदल जा रहे होमगार्ड की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को भी इलाहाबाद रेफर किया गया है। हादसा बस स्टैंड के पास हुआ। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
थानाक्षेत्र के पटपरहा गांव निवासी होमगार्ड राकेश सिंह पटेल (44) पुत्र गणेश सिंह शुक्रवार सुबह मऊ थाने में ड्यूटी पर पैदल जा रहा था। बस स्टैंड के पास इलाहाबाद की ओर से तेज गति से आ रहे बाइक ने राकेश को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक समेत चालक बस से टकराकर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी लाए जहां डाक्टरों ने होमगार्ड को मृत घोषित कर दिया और बाइक चालक को इलाहाबाद रेफर कर दिया है। बाइक सवार की पहचान नहीं हो पाई है।
घटना की जानकारी होते ही पुलिस व होमगार्ड स्टाफ ने परिजनों को ढांढस बधाया। राकेश के भाई विजय सिंह ने थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। राकेश की पत्नी ममता देवी व पुत्र कुलदीप और संदीप का रो-रोकर बुरा हाल है।