फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Firing with panic between farmers and contractor

किसानों और ठेकेदार के बीच फायरिंग से दहशत

Wed, 20 Jun 2018 11:10 PM IST
किसानों और ठेकेदार के बीच फायरिंग से दहशत
किसानों और ठेकेदार के बीच फायरिंग से दहशत Updated Wed, 20 Jun 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
Firing with panic between farmers and contractor
3 - फोटो : amar ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरतकूप(चित्रकूट)। खेतों से बालू लदे वाहनों को निकलवाने को लेकर ठेकेदार व खेत मालिकों के बीच जमकर विवाद हुआ। मामला नगदी लेनदेन से जुड़ा है। किसानों ने कहा कि बिना रुपया दिए ट्रक नहीं गुजरने देंगे, तो ठेेकेदार ने दावा किया कि एक माह का एडवांस रुपया जमा किया जा चुका है। दोनों पक्षों से ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग हुई जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले आई है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है।
भरतकूप चौकी क्षेत्र के पहाड़िया बुजुर्ग गांव के नदी घाट पर सपा नेता आनंद उर्फ बब्बू त्रिपाठी का पट्टा है। इन दिनों घाट से भी बालू ढुलान जारी है। बुधवार को तड़के जब घाट से बालू लदे ट्रक मुख्यालय की ओर आने लगे तो रास्ते में पड़ने वाले खेत मालिक नरेंद्र, धीरेंद्र व हरिशचंद्र ने ट्रकों को रोक दिया। कहा अब इन खेतों से ट्रक नहीं गुजरेंगे। लगभग एक घंटे तक कोई ट्रक नहीं निकला तो बालू लदे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जिसकी जानकारी मिलने पर ठेकेदार के कुछ कर्मचारी मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। दोनों पक्ष से एक-एक दर्जन से अधिक लोग खेतों के पास पहुंचे। तीखी बहस के बाद दोनों पक्ष एक दूसरे को गाली-गलौज करने लगे। जिससे विवाद बढ़ा और ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगीं। हालांकि दोनों पक्षों से हवाई फायरिंग की गई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गयी।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि ठेकेदार ने खनन की सीमा 15 जून तक उनके खेत से बालू लदे वाहन गुजारने को कहा था। इसके बदले में उससे रुपये लिए गए हैं लेकिन अब पांच दिनों से ट्रक गुजर रहे हैं। इसके बदले में कोई भुगतान नहीं किया गया है। इस कारण ट्रकों को रोका गया है। जिस पर ठेकेदार के कर्मचारियों ने गाली गलौज कर हवाई फायरिंग की है। उधर, ठेकेदार ने बताया कि शासन ने पहले 15 जून तक खनन की बात कही थी अब तारीख 30 जून कर दी गई है। जिससे बालू ढुलान कराया जा रहा है। इन किसानों से माहवारी के हिसाब से रुपया देना तय हुआ था। जिसके तहत पूरे जून माह का एडवांस रुपया इन्हें दिया जा चुका है। जिसका विरोध करने पर किसानोें ने लाठी डंडा व असलहे लेकर धमकी दी। हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि हवाई फायरिंग की सूचना पर भरतकूप पुलिस टीम मौके पर गई और दोनों पक्षों को चौकी लाकर बातचीत की जा रही है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जिसकी जांच कराई जा रही है। यदि अवैध ढुलान है तो ठेकेदार पर और गलत विरोध है तो खेत मालिकों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed