फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dodging dual SIM dacoits

सिम बदल चकमा दे रहे डाकू

Sat, 02 Sep 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Sat, 02 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Dodging dual SIM dacoits
सिम की सप्लाई करने वालों की तलाश शुरू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मानिकपुर क्षेत्र के जंगल में मौजूद पांच लाख 30 हजार का इनामी डाकू बबुली कोल मोबाइल के सिम बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा है। कामयाबी मिलती न देख पुलिस अब सिम की सप्लाई करने वालों पर शिकंजा कसेगी, ताकि डाक ुओं तक नए सिम न पहुंच सकें।

विज्ञापन


पिछले गुरुवार को हुई मुठभेड़ के बाद से ही पुलिस अधिकारी टीम के साथ जंगल में डेरा डाले है। डाकुओं तक पहुंचने के लिए उनके मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर यह पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि डाकू किस क्षेत्र में छिपे हैं, लेकिन अभी तक खास सफलता नहीं मिल पाई है। डाकुओं की लोकेशन पुलिस को तभी मिलती है, जब डाकू मोबाइल का प्रयोग करते हैं। मोबाइल अक्सर स्विच आफ होने से कामयाबी नहीं मिल रही है। कामयाबी न मिलने पर पुलिस ने डाकुओं को संरक्षण देने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


अपर एसपी बलवंत चौधरी ने बताया कि पुलिस सिम की सप्लाई करने वालों पर कार्रवाई के लिए एजेंसी डीलरों के रजिस्ट्रर आदि की जांच करेगी। इससे पता चल जाएगा कि जंगल क्षेत्र के कौन से लोग हैं, जो अधिक सिम खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना प्रौद्योगिकी के जानकार बताते हैं कि मोबाइल में सिम बदलने पर भी सर्विलांस से मोबाइल की लोकेशन पता चल जाती है। मोबाइल के आईएमईआई नंबर से यह पता चल जाता है कि मोबाइल की लोकेशन क्या है। इस मामले में अपर एसपी बलवंत चौधरी ने बताया कि डकैत कौन सा मोबाइल प्रयोग कर रहे हैं, इसकी जानकारी नहीं है। उधर, सर्विलांस टीम प्रभारी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि हर मोबाइल में आईएमईआई नंबर होता है। मोबाइल चालू होते ही इसकी जानकारी तो होती है, लेकिन सर्विलांस से सिर्फ यही पता चलता है कि मोबाइल किस टावर के नेटवर्क में है। डकैतों के  मोबाइल की भी यही जानकारी मिल रही है। टावर का एरिया चार से दस किमी तक होता है। बीच-बीच में मोबाइल स्विच आफ होने से सही लोकेशन नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed