{"_id":"59246aa34f1c1bb83e535d29","slug":"dissatisfaction-done-at-jhalala-chappa-s-doctor-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप डाक्टर के यहां मौत होने पर किया हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झोलाछाप डाक्टर के यहां मौत होने पर किया हंगामा
चित्रकूट
Updated Tue, 23 May 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
baval
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना अंतर्गत पहाड़ी कस्बे में एक झोलाछाप डाक्टर के यहां इलाज करा रहे युवक की मंगलवार को मौत हो गई। इससे परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। मौके पर थाने के एसआई केशव वर्मा पहुंचकर झोलाछाप डॉक्टर थाने ले आए। साथ में डाक्टर द्वारा दिखाई गई डिग्री भी साथ ले लाए।
जानकारी के अनुसार बांदा जिले के कमासिन थाना के राछा गांव के राम सनेही ( 45 ) अपनी पत्नी के साथ बाइक से अपनी ससुराल भौरी जा रहा था। पहाड़ी कस्बे के पास पहुंचने पर उसके पेट में तेज दर्द हुआ। जिससे उसने कस्बे के झोलाछाप डाक्टर के यहां इलाज कराया।
डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर गोलियां दी। कुछ ही देर मेें उसकी मौत हो गई। मौत होते ही मृतक की पत्नी शिवपतिया ने रोते हुए आरोप लगाया कि डॉक्टर के कारण उसकी मौत हो गई। कुछ देर मृतक का साला घटना स्थल पर पहुुंचा उसने मृतक के भाई राम शरण को बुलाया।
विज्ञापन
इसके बाद शव को डॉक्टर की ही गाड़ी में रखकर अपने घर ले गए। इस मामले में एसआई केशव वर्मा का कहना है कि थानाध्यक्ष के आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष पुलिस कांबिंग में हैं। वही स्थानीय लोगोें का कहना है मामला को लीपापोती करने में पुलिस लगी है।
अभी तक मृतक परिवार की तरफ से डॉक्टर के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई। इस मामले में सीएमओ डॉ.रामजी पांडेय ने बताया कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है। मीडिया से जानकारी मिली है। संबधित डॉक्टर की डिग्री व कागजात की जांच कराएंगे।