फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Diarrhea sufferers die of old age

डायरिया पीड़ित वृद्धा की मौत

Mon, 26 Jun 2017 11:08 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Mon, 26 Jun 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea sufferers die of old age
जिला अस्पताल का भवन - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। बुखार व डायरिया का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल से इलाज कराकर घर पहुंचने के पहले डायरिया पीड़ित वृद्धा की मौत हो गई। आधा दर्जन मरीज भर्ती कराए गए हैं।
       मुख्यालय से सटे कोलगदिहया गांव के संदीप कुमार ने बताया कि उसकी दादी बुधिया देवी (70) पत्नी रामखिलावन कई दिनों से उल्टी दस्त से पीड़ित थी। उसे सोेमवार को जिला अस्पताल इलाज को लाए थे। इसके बाद घर ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके अलावा सोेमवार को जिला अस्पताल में राजाराम निवासी चकौंध, सुनीता निवासी सिरावल, चुनकी निवासी कपना, लाला निवासी राजापुर, रामप्रकाश निवासी लालापुर और बल्ली प्रसाद निवासी कछारपुरवा को उल्टी दस्त की शिकायत पर इलाज कराया गया।
विज्ञापन

--इनसेट
आ गया ओआरएस का स्टॉक
चित्रकूट(ब्यूरो)। जिला अस्पताल में डायरिया से प्रभावित मरीजों के लिए चिकित्सक ओआरएस का घोल पिलाने की सलाह देते हैं। खासकर बच्चों के लिए यह अनिवार्य है। कई दिनों से अस्पताल में इसका स्टाक खत्म हो गया था जिससे मरीजों को भटकना पड़ता था। सोमवार को अस्पताल के स्टोर इंचार्ज अशोक सिंह चंदेल ने बताया कि तीन हजार ओआरएस के पैकेट का स्टाक आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed