फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dead Raju, surrounded by his own locality

अपने ही इलाके में घिरकर मरा राजू

Tue, 09 May 2017 10:44 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Tue, 09 May 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Dead Raju, surrounded by his own locality
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट। नवोदित डाकू सरगना राजू ठाकुर का आतंक महज छह माह तक ही रहा लेकि न सबसे ज्यादा उत्पीड़न उसी क्षेत्र के ग्रामीणों का हुआ। जिस क्षेत्र में वह रहता था। संभवत: उसे लगता था कि यह उसका इलाका है तो उसे यहां सब कुछ करने की छूट है। इसी कारण कई बार ग्रामीणों ने उसकी हरकतों को अनदेखा भी किया।
विज्ञापन


लगातार वारदातों से तंग आकर उसे उसी गांव में घेरकर मार डाला गया। जहां वह 13 साल पहले आया था।
मारपीट कर बाद में रुपये लाने को कहता था

भरतकूप । अपहरण और मारपीट कर रुपये लूटने का काम प्रमुखता से यह गैंग करता था। पिछले माह हुड़ा गांव से ओमकार यादव का अपहरण कर 50 हजार फिरौती वसूली थी। इसके बाद आधी फिरौती की रक म फिर लेने के लिए गांव में धावा भी बोला था। रसिन व आसपास गांव के ग्रामीणों का कहना है कि मारपीट के दौरान राजू ठाकुर अक्सर ग्रामीण की जेब में पड़े रुपये छीनने के बाद दोबारा उसी मार्ग से गुजरने के एवज में फिर रुपये लेकर आने की बात कह कर उसे छोड़ता था।
विज्ञापन


शराबी व रंग मिजाजी था
भरतकूप। डाकू राजू ठाकुर के मारे जाने के बाद क्षेत्रवासी खुश हैं। यहां तक कि उसके पिता ने कहा कि बुरे काम का उसे बुरा नतीजा मिला है। कई बार उसे इन वारदातों से दूर रहने के लिए समझाया गया लेकिन वह नहीं माना। ग्रामीणों ने बताया कि कई महीने से उसकी शराब व शबाब की ज्यादा आदत पड़ गई थी। इसी कारण उसकी मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचे गैंग के साथियों से खतरा
भरतकूप। इस वारदात के दौरान गैंग के पांच सदस्य मौजूद थे। जिनके पास राइफल व कट्टा है। सरगना के मारेजाने के बाद बचे सदस्य मामा पटेल और टेणमुहा के अलावा दो अज्ञात सदस्यों को जल्द न पकड़ा गया तो वह ग्रामीणों पर हमला कर सकते हैं। भगवतपुर के रज्जू सोनकर ने बताया कि बचे गैंग के सदस्यों से खतरा है।


फिरौती की रकम से खरीदी थी राइफल
चित्रकूट। राजू ठाकुर गैंग में दो राइफल व दो तमंचा होने की पुलिस ने पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार हाल ही में फिरौती से मिले 50 हजार रुपये से गैंग ने चोरी की राइफल खरीदी थी। भरतकूप चौकी प्रभारी सुजीत कुमार के अनुसार भागे सदस्यों के पास एक राइफल व तमंचा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed