फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Day-to-day terrorists fly 80 retired

दिनदहाड़े टप्पेबाजों ने रिटायर्ड कर्मी के उड़ाए 80 हजार

Tue, 20 Jun 2017 11:16 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Day-to-day terrorists fly 80 retired
Police Seiged Property - फोटो : amar Ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। टप्पेबाजों ने दिन दहाडे़ सरेराह सिंचाई विभाग के रिटायर्ड कर्मी का नोटों भरा बैग पार कर दिया। बैग छीन कर भाग रहे टप्पेबाजों को पकड़ने के लिए पीड़ित चिल्लाता रहा लेकिन किसी ने नहीं सुना। इसके बाद कोतवाली पहुंचा तो वहां से भी रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय लौटा दिया गया।
          जानकारी के अनुसार ललितपुर के बरीकला निवासी पूरन पुत्र स्व. बिठ्ठे सिंचाई विभाग चित्रकूट से इसी वर्ष हेल्पर पद से सेवा निवृत्त हुए। उन्होंने बताया कि मंगलवार को वह मुुख्यालय के स्टेट बैंक की शाखा से 80 हजार रुपये निकालकर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे तभी रास्ते में तीन युवक मिले और कहा कि उसकी शर्ट के पीछे गंदगी लगी है। नजदीक के हैंडपंप की ओर इशारा कर कहा कि वहां जाक र इसे धो ले।
विज्ञापन

     जैसे ही वह हैंडपंप के पास पहुंचकर शर्ट धोने का प्रयास किया तो तभी टप्पेबाजों ने 80 हजार रुपये से भरा बैग लेकर स्टेशन की ओर भाग निकले । वह चिल्लाता रहा लेकिन किसी ने टप्पेबाजों को पकड़ने का प्रयास नहीं किया। बैग में आधार कार्ड पैन कार्ड,पास बुक व अन्य जरूरी कागजात भी थे। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद वह कोतवाली रिपोर्ट कराने पहुंचा तो वहा मौजूद कुछ पुलिस कर्मियों ने उसे भगा दिया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को मामले की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed