फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Day-long bandit Babuli Coal Gang foams firing on forest department team

दिनदहाड़े डाकू बबुली कोल गैंग ने वन विभाग की टीम पर झोंका फायरिंग

Tue, 27 Jun 2017 11:52 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Tue, 27 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Day-long bandit Babuli Coal Gang foams firing on forest department team
डाकू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। रानीपुर वन्य जीव विहार क्षेत्र में अवैध खनन रुकवाने के बाद लौट रहे वन विभाग के रेंजर व वनरक्षकों की बोलेरो पर डाकू बबुली कोल गैंग ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी । जिससे भयभीत रेंजर समेत अन्य कर्मचारियों ने दूसरे रास्ते से भागकर जान बचाई। किसी तरह मानिकपुर पहुंचने के बाद थाने में रेंजर ने सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के पहले गैंग भाग निकला।
      जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह मानिकपुर  थाना क्षेत्र के रानीपुर वन्य जीव विहार के रेंजर त्रिवेणी प्रसाद बोलेरो से वन रक्षकों के साथ वन क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर निही गांव के जंगल पहुंचे थे। मौके का निरीक्षण करने के बाद वह जैसे ही पांडेय का डेरा के पास उनका वाहन पहुंचा तो कोडरिया जंगल के पास मौजूद पांच लाख 30 हजार के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग ने वाहन पर फायरिंग कर दी। अचानक फायरिंग होने से बोलेरो सवार भयभीत हो गए और किसी तरह वाहन लेकर मानिकपुर की ओर आए। इसके बाद रेंजर ने विभागीय अधिकारियों समेत पुलिस को सूचना दी। डकैतों की फायरिंग से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। वन रेंजर ने बताया कि सरकारी वाहन से वनवाचर सियाराम, राधेश्याम व गुलाब के अलावा चालक सुधीर के साथ रानीपुर क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर कोडरिया जंगल पहुंचे थे। वहां पर मौजूद कुछ भाग निकले इसके बाद वह बोलेरो से मानिकपुर की ओर लौट रहे थे तभी डकैतों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

      गोलियों की आवाज से वह समझ गए कि डकैतों ने हमला किया है जिससे सभी ने तत्काल दूसरे रास्ते से बोलेरो को लेकर मानिकपुर पहुंचे। डकैतों की एक भी गोली उनके वाहन से नहीं टकराई। इसके बाद विभागीय उच्चाधिकारियों के माध्यम से पुलिस को सूचना दी है। इस मामले में अपर एसपी बलवंत चौधरी ने बताया कि कडोरिया के जंगल में कुछ फायरिंग की आवाज की बात तो ग्रामीणों ने कही है लेकिन वन विभाग की टीम पर डकैतों के हमले की फिलहाल पुष्टि नहीं है। वन रेंजर से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। अभी रेंजर या वन विभाग की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। डकैतों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस बल मौके पर गया था लेकिन तब तक डकैत भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed