{"_id":"595d246b4f1c1ba61e8b4659","slug":"crooks-sought-ransom-for-two-lakh-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने किसान से दो लाख की फिरौती मांगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने किसान से दो लाख की फिरौती मांगी
चित्रकूट
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
सुल्ताना डाकू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। कोतवाली कर्वी अंतर्गत खोह गांव में खेत के डेरा में रात को सो रहे एक किसान को बदमाश खेत से ले जाने का प्रयास किया। मारने पीटने के बाद दो लाख की फिरौती मांग किसान को छोड़ दिया। धमकी दे गए कि रुपये नहीं पहुंचे तो परिवार के सदस्यों की हत्या कर दी जाएगी। जिससे किसान का परिवार सहमा हुआ है।
खोह गांव के सुरेंद्र प्रताप तिवारी ने पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न अधिकारियों को भेजे गये पत्र में लगाई है। जिसमें बताया है कि बुधवार की रात को उसके पिता खेत में सो रहे थे। इसी दौरान कुत्तों की भोकने की आवाज सुनाई दी। पिता ने टार्च लगाकर देखा तो आधा दर्जन से अधिक सदस्य थे जो हाथों में असलहे भी लिए थे। वह पिता को पकड़ कर ले जाने लगे। कुछ दूर पर पिता के साथ मारपीट की गई। इसके बाद कहा गया कि बताए गये स्थान पर अपने लड़के से दो लाख रुपये भेज देना नहीं तो परिवार के सदस्यों की हत्या कर दी जाएगी। जिससे परिवार के सदस्य डरे हुए हैं। इस मामले में कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि ऐसी घटना की जानकारी नहीं मिली है। जब शिकायत मिलेगी तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।