फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Congressmen protest against death of farmers

किसानों की मौत का कांग्रेसियों ने किया विरोध

Wed, 07 Jun 2017 11:29 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Congressmen protest against death of farmers
people protest
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। मध्यप्रदेश के मंदसौर में किसानों पर फायरिंग से हुई मौत को लेकर कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट परिसर पहुंचकर कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। इसके बाद जिला कार्यालय में शोक सभा कर मृतक किसानों को श्रद्वांजलि दी।

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा की अगुवाई में बुधवार को मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में आंदोलन के दौरान हुए गोलीकांड से किसानों की मौत होने पर नाराज कांग्रेसियों ने हाथों में झंडे बैनर लेकर प्रर्दशन किया।
विज्ञापन


मुख्यालय के सदर रोड से जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में सरकार किसानों के साथ अत्याचार कर रही है। किसानों की जायज मांगे नहीं मानी जाती उल्टे आंदोलन करने पर उन पर गोलियां चलवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निहत्थे किसानों पर गोली चलाना सरकार की किसान विरोधी नीति को उजागर करता है। प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने अपर जिलाधिकारी विजय नारायण पांडेय को ज्ञापन सौंपा।

     ज्ञापन में गोली चलाने वालों को नौकरी से बर्खास्त कर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई है। इसके बाद कांग्रेसियों ने जिला कार्यालय में मृतक किसानों के प्रति श्रद्धांजलि देने के लिए शोभसभा आयोजित की गई। इस मौके पर महामंत्री वेदप्रकाश पांडेय, शिवगुलाम वर्मा, त्रियुगी नारायण,अशोक केसरवानी,प्रेम नारायण शुक्ला, अवधेश करवरिया, डा. राकेश, चंद्रशेखर, द्वारिका सोनी, प्रेम चंद्र कोर्टाय, रंजना पांडेय, माया देवी, रविमाला सिंह, विनीत पयासी व अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed