फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Caught two pokuland machines in sand mining machine

बालू खनन में जुटी दो पोकलैंड मशीन पकड़ी

Tue, 10 Oct 2017 10:55 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Tue, 10 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Caught two pokuland machines in sand mining machine
करारी घाट से पकड़ी गई पोकलैंड मशीन - फोटो : amarujala

विज्ञापन
भरतकूप(चित्रकूट)। अवैध बालू खनन की सूचना पर जिला प्रशासन ने पुलिस को सूचना दिए बगैर छापेमारी की। टीम के पहुंचते ही बालू ढुलान कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। कई लोग तो मौके से भाग निकले लेकिन खनिज अधिकारी व एसडीएम ने दो पोकलैंड मशीन व बालू बरामद की है। दोनों वाहन चालकों को पुलिस के हवाले किया गया है। इसके बाद एक स्थान पर डंप भारी मात्रा में बालू मिलने पर सीज किया गया।
चौकी क्षेत्र के करारी घाट पर मशीनोें से अवैध बालू खनन ढुलान की सूचना पर एसडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह व जिला खनिज अधिकारी मिथलेश पांडेय ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। सोमवार की देर रात को अचानक अधिकारियों का छापा पड़ते ही हड़कंप मच गया। सभी इधर उधर भागने लगे। बालू लदे वाहन लेकर भी चालक भागे लेकिन मौके से टीम ने दो चालक समेत पोकलैंड मशीन व भारी मात्रा में बालू बरामद की है। इसके बाद कुछ दूरी पर धौरही गांव के पास लगभग 70 ट्रैक्टर डंप बालू को सीज किया।
विज्ञापन

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि दो पोकलैंड के चालक प्रमोद अतर्रा व हरीमोहन छतरपुर को वाहन समेत भरतकूप पुलिस के हवाले किया गया है। डंप बालू का कोई वारिस न मिलने पर सीज कर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस सूचना न देने के पीछे के कारण पर जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि अचानक छापा मारने की योजना थी इसलिए पुलिस को नहीं बताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध बालू लदे दो ट्रक पकड़े
भौंरी। थाना  मारकुंडी प्रभारी जयनारायण ने इटवा गांव के बगदहरा मोड़ पर अवैध बालू से भरा ट्रैक्टर पकड़ा है। इस मामले में चालक बबली निवासी इटवा को गिरफतार किया गया है। वहीं रैपुरा थाना के एसआई केशरी प्रसाद यादव ने क्षेत्र के बोड़ी पोखरी चौराहे से अवैध बालू ले जाते समय एक ट्रक को पकड़ा है। इस मामले में चालक रामबाबू निषाद निवासी नन्दा का पुरवा थाना सरायं अकिल जिला कौशाम्बी व राघवेन्द्र पुत्र श्यामदत्त निवासी प्रतापपुर जिला इलाहाबाद के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed