फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Breaking the lock of sleeping house and carrying two lakh goods

सूने घर का ताला तोड़कर दो लाख का माल उड़ाया

Sun, 21 May 2017 11:08 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sun, 21 May 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Breaking the lock of sleeping house and carrying two lakh goods
फतेहपुर में चोरों से रहें सावधान - फोटो : SELF
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने दो लाख का माल पार कर दिया। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों के माल ले जाते तस्वीर देखी गई। उसी आधार पर पुलिस छानबीन में जुट गई है। चोर भागते समय एक खाली सिलेंडर और खराब टीवी सेट मोहल्ले में ही फेंक कर भागे।

   मुख्यालय के द्वारिकापुरी निवासी पशु चिकित्सा विभाग के वाहन चालक अशोक कुमार ने बताया कि 20 मई को रिश्तेदारी में शादी होने के कारण पूरा परिवार मऊ पश्चिम पताई गांव गया था। सोमवार को मोहल्ले वालों ने फोन कर बताया कि उसके घर के गेट का ताला टूटा पड़ा है। घर आने पर देखा तो अंदर  के कमरों का भी ताला टूटा और सारा सामान बिखरा पड़ा था। यूपी 100 को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आकर आस पास निरीक्षण किया तो एक खाली सिलेंडर व टूटी टीवी सेट पड़ा मिला। घर से लगभग दो लाख की सामग्री गायब मिली।
विज्ञापन

    चोरों ने घर में रखा अनाज, गैस सिलेंडर, सिलाई मशीन के साथ नगदी व जेवरात ले गए। मोहल्ले में ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से चोरों को माल ले जाते देखा गया। कोतवाल मो.शरीफ खान ने बताया कि
विज्ञापन
विज्ञापन

फु टेज के आधार पर चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed