फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Arrested with husband's killer wife

पति को मारने वाली पत्नी प्रेमी संग गिरफ्तार

Mon, 16 Jul 2018 12:13 AM IST
chitrakoot
chitrakoot Updated Mon, 16 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Arrested with husband's killer wife
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी महिला व उसका प्रेेमी - फोटो : amarujala

विज्ञापन

चित्रकूट/पहाड़ी। प्रेम प्रसंग में बाधक पति की हत्या कर शव कमरे में दफन करने वाली महिला व उसे प्रेमी को पुलिस ने आठ दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। इनकी निशानदेही पर शव दफन के दौरान प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया गया। दोनों ने अपना जुर्म कुबूल कर बताया कि लाठी से सिर पर प्रहार कर हत्या की थी। गले में फंदा डालकर उसे घसीटकर गड्ढे में डाला था।
 पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने बताया कि पहाड़ी थानाध्यक्ष अरुण पाठक व उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार की सुबह हत्यारोपी मायादेवी व उसके प्रेमी टुल्लू को मुख्यालय के बस स्टैंड के पास से पकड़ा। दो घंटे की पूछताछ के बाद हत्या करने का जुर्म कुबूल किया और प्रयुक्त फावड़ा बरामद कराया। इसी फावड़े से कमरे में गड्ढा खोदकर शव को दफन किया था। बताते चलें कि पहाड़ी थाने के लोहदा निवासी शिवलोचन विश्वकर्मा पुत्र चुन्नू का विवाह बिलासपुर छत्त्तीसगढ़ की माया देवी से हुआ था। उसके दो बच्चे हैं। मायादेवी का गांव के ही टुल्लू से प्रेम प्रसंग होने पर दोनों ने मिलकर उसे दीपावली के कुछ दिन बाद घर में ही शराब पिलाकर मार डाला था। इसके बाद कमरे में ही शव गाड़ कर भाग गए थे। 6 जुलाई 2018 को मृतक की मां व भाई ने कमरे की मिट़टी दरकी देख शक होने पर पुलिस सूचना दी थी। जिस पर सात जुलाई को सीओ शिवबचन ने खुदाई कराई थी तो शव मिला था। इसके बाद महिला व प्रेमी पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


जुर्म कुबूल दास्तां-कुछ यूं रही कहानी
चित्रकूट। पुलिस के हत्थे चढ़ी पति हत्यारोपी कलयुगी पत्नी माया व उसके प्रेमी टुल्लू ने बताया कि गांव में रहने के दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया था। वह अक्सर उसके घर आता तो माया के पति ने आपत्ति की। इसके बाद प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। दीपावली के कुछ दिन बाद पति ने घर में जमकर शराब पी और बेसुध हो गया। इस बीच प्रेमी को बुलाकर उसके सिर पर लाठी से प्रहार किए गए। जब उसकी मौत की पुष्टि हो गई तो गले में रस्सी फंसाकर खोदे गए गड्ढे में उसे दफना दिया। कुछ दिनों तक वह उसी घर मे रही फिर बच्चों को लेकर मायके चली गई। एक माह पूर्व बच्चों को मायके छोड़कर कर्वी आई और प्रेमी को स्टेशन बुलाकर सूरत चले गए। इसके बाद मुंबई गए जहां प्रेमी टाइल्स का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाठी को चूल्हे में जलाकर सेंकी रोटी
पहाड़ी। हत्यारोपी कलयुगी पत्नी ने बताया कि जिस लाठी से उसकी हत्या की थी उस लाठी को चूल्हे में जलाकर रोटी सेंकी और प्रेमी के साथ मिलकर खाई थी। इससे सबूत भी मिट गया। इसके  बाद लोग उसके पति के बारे में पूछते तो वह कहती कि रगौली में काम चल रहा है वहीं रहते हैं इसलिए गांव आना नहीं हो रहा है। प्रेमी टुल्लू ने बताया कि हत्या के बाद दफनाए शव वाले स्थान के ऊपर ही दोनों चारपाई में रात को सोते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed