फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   ambulances and Tata Safari Bhidin, one young man deth

एंबुलेंस और टाटा सफारी भिड़ीं, युवक की मौत

Thu, 06 Aug 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो, अमर उजाला, चित्रकूट Updated Thu, 06 Aug 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
 ambulances and Tata Safari Bhidin, one young man deth

इलाहाबाद से इलाज कराकर लौट रहे युवक की एंबुलेंस की

विज्ञापन
सामने से आ रही टाटा सफारी से टक्कर हो गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एंबुलेंस में साथ बैठे उसके छह रिश्तेदार समेत सात घायल हो गए।

हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग आ गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर देख स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना गुरुवार अपराह्न लगभग एक बजे की है। राममिलन (40) पुत्र ललवा यादव निवासी सिकरौली बिसंडा (बांदा) इलाहाबाद के स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती था। परिजनों ने बताया कि रामिलन को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिली तो वे लोग एंबुलेंस (टवेरा) से उसे घर ले जा रहे थे।

बरगढ़ घाटी के पास सामने से आ रही एक सफारी ने एंबुलेंस में जोरदार टक्कर मार दी। बताया कि राममिलन की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों की चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े और उनको बाहर निकाला।

घायलों में राममिलन की बहन कुसुमा (38) उसका पति दुर्गेश कुमार (40) पुत्र देवनारायण निवासी चंद्रामारा बहिलपुरवा, भाई राममूरत (38) और जगतपाल (35), के अलावा महेश मिश्रा (58) पुत्र चुन्नू, माधुरी (60) पत्नी फूलचंद्र, चालक मंगलादत्त दुबे पुत्र रामखिलावन निवासी अरैयापुर थाना कुंडा प्रतापगढ़ भी घायल हो गए।

सूचना पर पहुंचे तहसीलदार गुलाब सिंह, एसओ बरगढ़ केपी दुबे, एसओ मऊ शिवबचन सिंह ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ में घायलों की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

उधर, अन्य सड़क दुर्घटनाओं में प्रमोद (40) पुत्र किशोरीलाल गिर्रा थाना गिरवां, तुलसा देवी (60) पत्नी ब्रजमोहन निवासी मटियारी, किशोरीलाल (68) बुद्धीलाल निवासी कटनी, राधिका (25) पत्नी मानसिंह करारी छतरपुर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed