{"_id":"5c95335fbdec22141f00e491","slug":"91553281887-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण मामले में कई और राज खुले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण मामले में कई और राज खुले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के नई दुनिया के पास से परसौजा निवासी प्रीतम माली के अपहरण मामले में पुलिस को कई और राज मिले हैं। जिसमें एक महिला को रुपये की खातिर बहला फुसलाकर ले जाने की बात सामने आई है। पुलिस का दावा है कि प्रीतम का अपहरण नहीं बल्कि उसने अपने ममेरे भाइयों के साथ पूरी साजिश रची है।
गौरतलब है कि परसौंजा निवासी मुन्ना माली व उसकी पत्नी आशादेवी ने आरोप लगाया था कि 20 फरवरी को उसके पुत्र प्रीतम का बाइक समेत सिंहपुर गांव के कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है। जिसकी रिपोर्ट कोतवाली में सिंहपुर गांव के जगतराम, रज्जन व राजा के खिलाफ लिखी गई है। अपर एसपी ने बताया कि मामला पूरा एक महिला को लेकर है। अब जानकारी मिली है कि प्रीतम का अपहरण नहीं हुआ है। प्रीतम के मामा के दो लड़कों ने एक महिला को उसके बैंक खाते में आठ लाख रुपये होने पर बहला फुसला कर ले गए हैं। जिसमें पूरी योजना में प्रीतम भी शामिल है। इसमें दो लोगाें को पकड़ कर महिला की लोकेशन मोबाइल से ली गई है। जल्द ही इसका ख्ुालासा होगा।