{"_id":"5c800624bdec22144002d0b3","slug":"91551894052-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो छात्र व एक युवती को बरामद कर परिजनों को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो छात्र व एक युवती को बरामद कर परिजनों को सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो छात्र व एक युवती को बरामद कर परिजनों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। दो मार्च को हर्रा निवासी एक व्यक्ति की 21 वर्षीय पुत्री जो कि मानसिक रुप से विक्षिप्त थी। घर से कहीं चली गयी। जिसकी सूचना थाना पहाड़ी को दी। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल सिंह ने युवती की बरामदगी को एसएसआई हरी सिंह के नेतृत्व में टीम गठित किया। मंगलवार टीम ने युवती को कर्वी रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया है। इसी क्रम में थाना कोतवाली कर्वी में मंगलवार की रात्रि 11 बजे सूचना प्राप्त हुई कि नई बस्ती पावर हाउस कर्वी से 11 वर्षीय छात्र दिवाकर त्रिपाठी उर्फ पुत्र छुटकू निवासी रैपुरवा थाना पहाड़ी हाल पता नई बस्ती पावर हाउस व छात्र शरद उर्फ आजाद यादव पुत्र देवशरण यादव निवासी दरसेड़ा घर में बिना बताए कहीं चले गए हैं। इस पर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में बालकों की बरामदगी को विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने दोनों छात्रों को 12 घंटे के अंदर रामघाट सीतापुर से सकुशल बरामद किया है। इस संबंध में बताया गया कि दोनों छात्र ज्ञान भारती इंटर कालेज में पढ़ते हैं तो पुलिस कर्मी व अन्य लोग कालेज पहुंचे लेकिन प्रधानाचार्य से लेकर किसी शिक्षक ने जांच में सहयोग नहीं किया। बस अपना पल्ला झाड़ते रहे कि उन्हें किसी घटना की जानकारी नहीं है। यह भी बताने का प्रयास नहीं किया कि छात्र कालेज आए हैं या नहीं।