{"_id":"5984b00b4f1c1bc0048b465d","slug":"81501868043-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर क्राइम में पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइबर क्राइम में पुलिस ने दबोचा
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
साइबर क्राइम में पुलिस ने दबोचा
चित्रकूट । डीएम के मोबाइल पर काल डायवर्ट करना युवक को महंगा पड़ गया। बछरन गांव के ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश सिंह ने बताया कि बछरन निवासी विवेक सिंह लगातार शौचालय निर्माण को लेकर मोबाइल से मैसेज भेजता था।
मैसेज में नीचे डीएम लिखता था। इसके बाद अपने नंबर को काल डायवर्ट पर लगा रखा था। कोई भी उस नंबर पर फोन करता तो फोन डीएम चित्रकूट के पास पहुंचता था। शुक्रवार को ऐसे फोन आने पर डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह से इसकी जांच को कहा। जांच के बाद पाया गया है कि विवेक नामक युवक ने यह हरकत की है। एसपी के निर्देश पर आरोपी को साइबर क्राइम के तहत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर पकड़ा गया है।