फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   कई स्थानों पर छापेमारी भारी मात्रा में लहन व शराब बरामद

कई स्थानों पर छापेमारी भारी मात्रा में लहन व शराब बरामद

Sun, 10 Feb 2019 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
कई स्थानों पर छापेमारी भारी मात्रा में लहन व शराब बरामद
कई स्थानों पर छापेमारी, भारी मात्रा में शराब बरामद, सात गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। प्रदेश के दो जिलों में कच्ची शराब से सैकड़ों मौतों के बाद पुलिस व आबकारी विभाग जागा और जिले में दूसरे दिन भी छापेमारी जारी रखी। सदर कोतवाली क्षेत्र के कुली तलैया गांव में कोतवाल अनिल सिंह ने पूरी टीम के साथ छापेमारी की। पुलिस को देखते ही शराब बनाने वाले भाग निकले। पुलिस टीम ने कई घरों से लगभग 20 क्विटंल लहन व 100 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। मौके से सभी के भाग जाने से अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उधर मानिकपुुर प्रतिनिधि के अनुसार जिला आबकारी अधिकारी चतर सैन ने बताया कि आबकारी टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी कर शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। टीम को देख शराब बनाने वाले भाग निकले।

उधर राजापुर/बरगढ़। अवैध शराब की रोकथाम के लिए इस विशेष अभियान में 7 लोगों को 35 लीटर कच्ची, 88 क्वार्टर देशी शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ पकड़ा है। चौकी प्रभारी जिला कारागार अजीत प्रताप सिंह ने रगौली डिग्री कॉलेज के पास से कामता कहार निवासी अमरपुर मजरा कंठीपुर व कल्लू राजपूत निवासी बालापुर खालसा को 10-10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। राजापुर थाने के एसआई रामसिंह भदेदू कनकोटा तिराहे से फेरम सिंह निवासी कनकोटा को 25 अदद क्वार्टर देशी शराब, मानिकपुर थाने के एसआई दीपक कुमार ने पटा से संगीता निवासी पटा को 10 लीटर कच्ची शराब तथा शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया। मऊ थाने के एसएसआई शेषनाथ यादव लालता रोड से साधूराम निवासी हटवा को 40 क्वार्टर बरगढ़ थाने के एसआई जनार्दन प्रताप सिंह ने रैपुरा से दुर्गेश उर्फ भोला निवासी लपाव को 23 अदद क्वार्टर ,अरवारी मोड़ से सुशीला कोल निवार्सी अवारी 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed