{"_id":"5c5728aebdec22738004eec3","slug":"71549215918-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबोचा गया सराफा व्यापारी का एक और हत्यारोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबोचा गया सराफा व्यापारी का एक और हत्यारोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफा व्यापारी के एक और हत्यारोपी को दबोचा
चित्रकूट। शहर के शंकर बाजार में सराफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर भागे एक इनामी आरोपी अमित उर्फ राजू आरख को पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है। इसके पूर्व इस मामले में मृतक के दो रिश्तेदार पिता पुत्र समेत चार लोग जेल जा चुके हैं। अब तीन अन्य प्रमुख शूटरों की तलाश है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस हत्याकांड में फरार आरोपियों की तलाश में दो टीमें लगीं हैं। उन्हीं टीम के सदस्यों ने शनिवार की देर शाम को मुखबिर की सूचना पर शहर के चकजाफर गांव के पास से दस हजार रुपये के इनामी मुसीवा थाना कमासिन जनपद बांदा निवासी अमित उर्फ राजू आरख पुत्र रामदीन को दबोच लिया। उसके कब्जे से तमंचा व तीन कारतूस बरामद हुए हैं। गौरतलब है कि 24 दिसंबर को छोटेलाल सोनी पुत्र स्व. जगमोहन सोनी की बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।