फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   दो पक्षों के बीच मारपीट, पहुंचे अस्पताल

दो पक्षों के बीच मारपीट, पहुंचे अस्पताल

Sun, 24 Mar 2019 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों के बीच मारपीट, पहुंचे अस्पताल
दो पक्षों के बीच मारपीट, पहुंचे अस्पताल
विज्ञापन

चित्रकूट। थानाक्षेत्र के टिकरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चटकीं। जिसमें दोनों पक्ष के चार लोग घायल हुए। घायलों में दो को मऊ से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। टिकरा निवासी अंकित बाजपेई पुत्र रामकृष्ण ने बताया कि गांव के ही एक पक्ष ने पुरानी रंजिश के चलते उसे गाली दी। जिसका विरोध करने पर उस पक्ष के तीन युवकों ने आकर उसे लाठियों से पीटा। बचाने आए उसके सहयोगी गौरव बाजपेई पुत्र गिरिजा को भी पीट दिया। उधर दूसरे पक्ष ने अंकित व गौरव पर ही लाठियों से हमलाकर घायल करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष श्यामप्रताप ने बताया कि मारपीट तो दो पक्षों के बीच हुई है लेकिन किसी ने तहरीर नहीं दी है। दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed