फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   मंदाकिनी में डूबे बीएड के छात्र की मौत

मंदाकिनी में डूबे बीएड के छात्र की मौत

Fri, 23 Jun 2017 05:55 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
मंदाकिनी में डूबे बीएड के छात्र की मौत
चित्रकूट। दोस्त के साथ मंदाकिनी स्नान करने आए नि:शक्त छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक लखीमपुर खीरी जनपद का निवासी था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह लखीमपुर खीरी के गोला सीतापुर निवासी ओमप्रकाश का पुत्र गौरव कुमार (22) बीएड फाइनल की शिक्षा लखनऊ के एक हास्टल में रहकर पूरी कर रहा था। बुधवार की शाम को वह अपने हास्टल रूम पार्टनर चित्रकूट के लक्ष्मणपुर निवासी नि:शक्त विकास मिश्रा के साथ मुख्यालय आया था। दोनों को जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय से एमएड के लिए फार्म भरना था। शुक्रवार की सुबह दोनों रामघाट मंदाकिनी स्नान करने गए।
उसके दोस्त विकास ने बताया कि दोनों डुबकी लगा रहे थे कुछ देर बाद वह बाहर निकला तो देखा कि गौरव अभी नहीं निकला। आस पास के लोगों को इसकी जानकारी देकर खोजबीन की तो कुछ देर बाद उसे नदी से निकाला गया। इसके बाद एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर सीतापुर चौकी प्रभारी शेषमणि त्रिपाठी ने मृतक के परिजनों को मोबाइल से सूचना दी। मृतक आंशिक दृष्टिबाधित था और उसका दोस्त विकास पैरों से नि:शक्त है।
विज्ञापन

-----------इनसेट
शिक्षक बनने की थी इच्छा
चित्रकूट(ब्यूरो)। इस घटना के बाद जिला अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खासकर उसका दोस्त विकास मिश्रा ने कहा कि नि:शक्त होने के कारण वह दोबारा नदी में जाकर दोस्त गौरव को नहीं निकाल सका। जबतक नाविक व अन्य लोगों ने आकर उसे बाहर निकाला तो काफी देर हो चुकी थी। मृतक के चाचा राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि गौरव के पिता राजमिस्त्री हैं। दो भाई व दो बहनों में वह छोटा था। उसकी शिक्षक बनने की इच्छा थी। इसीलिए परिजन उसे लखनऊ हास्टल में रखकर शिक्षण का खर्च उठाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......................
मंदाकिनी में डूबे बीएड के छात्र की मौत

:- मृतक लखीमपुर खीरी जनपद का निवासी
:- एक दिन पूर्व एमएड में प्रवेश के लिए दोस्त के साथ आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed