फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   डंपर चालक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

डंपर चालक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Mon, 06 May 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
डंपर चालक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
भरतकूप(चित्रकूट)। चौकी क्षेत्र के रौलीकल्याणपुर निवासी डंपर चालक ने शनिवार की देर रात गांव के रास्ते पर पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली। रात भर परिजन उसकी तलाश करते रहे रविवार की सुबह जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। परिजनों ने खुदकुशी का कारण अज्ञात बताया है जबकि ग्रामीणों के अनुसार मृतक का पत्नी से किसी बात को लेकर मनमुटाव चलता था। घटना के दो दिन पहले से पत्नी मायके चली गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भरतकूप चौकी क्षेत्र के रौली कल्याणपुर गांव निवासी दीनदयाल वर्मा (32) पुत्र मेवालाल गोंडा स्थित एक क्रशर प्लांट का वाहन चालक था। उसके पिता ने बताया कि शनिवार की सुबह दीनदयाल रौली के ही विनोद करवरिया का डंपर लेकर गया था। रात को उसने (बेटे ने) फोन कर बताया कि भरतकूप में आ गया है। जल्द ही गांव आ रहा है लेकिन देर रात तक वापस न आने पर बच्चों ने फोन किया, किन्तु मोबाइल बंद मिला। रविवार को सवेरे शौचक्त्रिस्या को गए ग्रामीणों ने महुवा के पेड़ पर शव लटकता देख परिजनों को जानकारी दी। जिससे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के पुत्र महेंद्र ने बताया कि आत्मग्लानि से क्षुब्ध रहते थे। दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। इस संबंध में भरतकूप चौकी प्रभारी पंकज सिंह का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed