{"_id":"5c17d686bdec2256c822aa1a","slug":"41545066118-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिट्टी लदे ट्रक की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गिट्टी लदे ट्रक की टक्कर से किसान की मौत
Updated Mon, 17 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिट्टी लदे ट्रक की टक्कर से किसान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। खेत की सिंचाई कराने जा रहे किसान को गांव के रास्ते पर गिट्टी लदे ट्रक ने टक्कर से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रक समेत चालक भाग निकला। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक किसान पूर्व प्रधान के पति और भाजपा नेता के चचेरे भाई थे।
राजापुर के बेराउर निवासी सूर्यभान सिंह (45) पुत्र लालबहादुर रविवार की रात घर से खाना खाने के बाद खेत की सिंचाई कराने जा रहे थे। इसी बीच मुख्यालय से गिट्टी लादकर जा रहे ट्रक ने उन्हें गांव के मोड़ के पास टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से ट्रक समेत चालक भाग निकला। काफी देर तक लहूलुहान अवस्था में वह सड़क पर पड़े रहे। वहां से गुजरे ग्रामीणों ने उन्हें देखकर परिजनों को सूचना दी और सीएचसी में भर्ती कराया। डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया। देर रात प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
मृतक के दो पुत्र हैं। उनकी पत्नी रेखा देवी पूर्व प्रधान हैं। मृतक भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवशंकर सिंह के चचेरे भाई थे। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक व्याप्त रहा। सोमवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।