{"_id":"5cdf0313bdec2207554183d7","slug":"31558119187-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आये किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आये किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/मानिकपुर। शादी से लौट रहे युवक की रेलवे लाइन पार करते समय मौत हो गई। मृतक प्रयागराज जनपद के घूरपुर थाना अंतर्गत इरादतगंज का रहने वाला था। इधर युवक की मौत से शादी के बाद विदाई का कार्यक्रम रोक दिया गया है।
प्रयागराज जनपद के घूरपुर थाना अंतर्गत इरादतगंज का किसान शत्रुघ्न सिंह पटेल (32) पुत्र गणेश प्रसाद समीप के गांव में बुआ की पुत्री के शादी समारोह में शामिल होने आया था। शुक्रवार को वह घर जाने के लिए रेलवे लाइन पार कर रहा था। तभी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। सवेरे घटना की जानकारी जीआरपी ने परिजनों को दी। जिससे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को मर्चरी भेजा है। घटना से शादी समारोह मातम में बदल गया। अंतिम संस्कार बाद विदाई की बात परिजनों ने कही है। मृतक के दो पुत्र व दो पुत्री, पत्नी बृजरानी का रो-रोकर बुरा हाल है। शव इरादतगंज आउटर पर मिलने के कारण मानिकपुर जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया है।