{"_id":"5cbf4e39bdec2213f7550fc4","slug":"31556041273-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुड़वा बच्चों की हत्या मामले में आरोपियों की दोबारा कराई पहचान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जुड़वा बच्चों की हत्या मामले में आरोपियों की दोबारा कराई पहचान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। धर्मनगरी के सद्गुरू पब्लिक स्कूल से अपहृत जुड़वा बच्चे प्रियांश व श्रेयांश का अपहरण कर हत्या करने के मामले में तीन आरोपियों की पहचान के लिए सतना के सेंट्रल जेल में परेड कराई गई। जिसमें तहसीलदार मझगवां के सामने दो गवाहों ने तीन मुख्य आरोपियों को पहचाना।
सतना निवासी अभियोजन प्रवक्ता फखरूद्दीन ने बताया कि चित्रकूट के सदगुरू पब्लिक स्कूल से प्रियांश व श्रेयांश का अपहरण कर हत्या के मामले में आरोपियों को सजा दिलाने के लिए पुख्ता सबूत जुटाए जा रहे हैं। इसके तहत सेंट्रल जेल में तीन आरोपियों पदम शुक्ला पुत्र रामकरण शुक्ला निवासी रघुवीर मंदिर के पास जानकीकुंड, थाना नया गांव, आलोक उर्फ लकी तोमर पुत्र सत्येंद्र सिंह उर्फ मुन्ना निवासी तेंदुरा थाना विसंडा जिला बांदा निवासी राजू द्विवेदी पुत्र राकेश द्विवेदी निवासी भभुआ थाना मरका जिला बांदा उत्तर प्रदेश को परेड कराकर कर गवाहों से पहचान कराई गई। परेड के दौरान दोनो गवाहों ने तीन आरोपियों को पहचाना।
फिरौती की रकम लेते देख लिया था
चित्रकूट। जुड़वा बच्चों के अपहरण के बाद फिरौती मांगी गई थी। जिस पर निर्धारित स्थान पर फिरौती की रकम रख दी गई थी। जिसको जब आरोपी लकी तोमर व राजू द्विवेदी पैसा उठा रहे थे तो वैवाहिक कार्यक्रम में बाजा बजाने वाले कुछ युवकों ने देख लिया था। इन्होंने ही मंगलवार को सतना अदालत में कराई गई परेड के दौरान आरोपियों को पहचान लिया है।