फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   शांति मार्च निकाल समाजसेवी जताएंगे विरोध

शांति मार्च निकाल समाजसेवी जताएंगे विरोध

Sat, 20 Jan 2018 11:37 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
शांति मार्च निकाल समाजसेवी जताएंगे विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खोही (चित्रकूट)। धर्मनगरी के परिक्रमा मार्ग में नाबालिग किशोरी की हत्या का खुलासा न होने पर समाजसेवी शांति मार्च व कैंडल मार्च निकालेंगे, जिसमें धर्मनगरी के साधु-संत भी शामिल होंगे।

धर्मनगरी में 12 जनवरी की रात परिक्रमा मार्ग के नरसिंह मंदिर के पास एक किशोरी की हत्या गला दबाकर दी गई थी और शव फेंक दिया गया था। एक सप्ताह बाद भी इसका खुलासा न होने पर शनिवार को समाजसेवियों ने घटनास्थल के पास बैठक की। इसमें निर्णय लिया गया कि 24 जनवरी को कामतानाथ मंदिर से परिक्रमा मार्ग पर बेनाम बेटी शांति मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद शाम को रामघाट पर शाम छह बजे से कैंडल मार्च निकाला जाएगा। इस मौके पर सौरभ गुप्ता, गर्जन सिंह, विवेक गुप्ता , विजय यादव, सौरभ मिश्र, सविता सिंह, पदनेम त्रिपाठी, नितिन आदि मौजूद रहे। इसके पूर्व सर्वोदय सेवा आश्रम के अभिमन्यु सिंह आदि ने भी इस हत्याकांड का खुलासा कराने व हत्यारों को जेल भेजने की मांग की थी।
विज्ञापन


चित्रकूट। धर्मनगरी के परिक्रमा मार्ग पर गला दबाकर किशोरी की हत्या और शव फेंकने की घटना ने सबको हिला कर रख दिया है। डेढ़ माह पूर्व भी एक युवक की हत्या कर शव परिक्रमा मार्ग के किनारे फेंका गया था। इन घटनाओं से स्थानीय लोगों के अलावा तीर्थयात्रियों में भी दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन



किशोरी की हत्या मामले में सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार, जिस वीडियो में वह दंपति व बालक के साथ मंदिर में देखी गई थी, वह दंपति फतेहपुर जिले के असोथर जिला एंझी गांव के निवासी हैं। पुलिस ने सारे रिकार्ड जुटाकर जांच शुरू की है। दंपति कामतानाथ मंदिर में दर्शन करने के पहले जानकीकुंड अस्पताल में आंख का इलाज कराने भी गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 12 जनवरी को जानकीकुंड अस्पताल में विजय सिंह पुत्र चंद्रपाल निवासी एंझी का पता दर्ज कराकर दोपहर को दंपति ने इलाज कराया था। सीसीटीवी फुटेज व अन्य रिकार्ड के आधार पर नया गांव पुलिस भी इससे इत्तेफाक रख रही है। इस दंपति के साथ रही किशोरी लाल स्वेटर पहने थी।


इसे बाद में कामतानाथ मंदिर में भी इसी दंपति के साथ देखा गया था। इसके बाद उसका शव परिक्रमा मार्ग पर मिला। संदेह इसलिए बढ़ रहा है कि घटना के बाद से वह दंपति कहीं नहीं दिख रहा है। उसकी कई स्थानों पर तलाश की गई है। पुलिस अधिकारियों से लेकर स्थानीय लोगों ने आशंका जाहिर की है कि दंपति का गायब होना संदेह के दायरे में है। यह भी हो सकता है कि किसी अन्य ने किशोरी की हत्या कर दंपति को धमकाकर भगाया हो। इस मामले में सतना एसपी राजेश हिंडगकर ने बताया कि अभी इस विषय पर कुछ कहना जल्दबाजी है लेकिन पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है। पूरी जांच होने तक कुछ गोपनीयता भी रखी जा रही है। यह सही है कि अस्पताल व मंदिर के सीसीटीवी फुटेज में वह किशोरी दंपति के साथ देखी गई है।

-किशोरी की हत्या का खुलासा कराने की मांग
-अज्ञात किशोरी की हत्या परिक्रमा मार्ग में हुई थी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed