{"_id":"5a4bce2c4f1c1b4f198b47ec","slug":"31514917420-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर मस्त-पुलिस पस्त, नहीं दिखती गश्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोर मस्त-पुलिस पस्त, नहीं दिखती गश्त
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट। बीते आठ दिनों में चोरों ने आधा दर्जन स्थानों पर चोरी कर पुलिस को चुनौती दी है। चोर चोरी करने में मस्त हैं और उनके आगे पुलिस पस्त नजर आ रही है। व्यापारी नेताओं ने पुलिस गश्त पर भी सवाल उठाए हैं। पुलिस अधिकारियों से चोरी वाले इलाके में आन डयूटी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शहर के हाईवे किनारे दो दुकानों में लाखों की चोरी के बाद व्यापारियों ने पुलिस कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। जिला व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल व राष्ट्रीय जन उद्योग संगठन के राष्ट्रीय सचिव शानू गुप्ता ने कहा कि पुलिस की निष्क्रियता से ही लगातार क्षेत्र में चोरी व लूट की घटनाएं बढ़ रहीं हैं। सदर रोड में ज्वैलर्स की दुकान में चोरी, इसी मार्ग पर दिनदहाड़े बाइक सवारों ने युवक को पीट लूटा, कसहाई रोड़ में व्यापारी पुत्र का नोटों भरा बैग लूटने का प्रयास फिर हवाई फायरिंग करने, फुलगंजी में रिटायर्डकर्मी के घर से सात लाख की चोरी, पुरानी बाजार में पान की गुमटी तोड़कर चोरी की घटनाएं हुई हैं। जिनमें किसी का खुलासा नहीं हुआ है।
इस मामले में सीओ विजयेंद्र द्विवेदी ने बताया कि लगातार रात को पुलिस गश्त लगाई जाती है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा। इसके लिए पुलिस काम कर रही है। उधर व्यापारियों ने पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए कहा कि कहीं रात में गश्त नहीं दिखती। कभी कभार जीप में सायरन बजाकर पुलिस कर्मी निकलते हैं लेकिन पैदल गश्त नहीं दिखती। जिसका चोर लाभ उठाते हैं। कोहरे व सर्दी के कारण आसानी से चोरी कर रहे हैं। गश्त वाले पुलिस कर्मी एक स्थान पर बैठकर ही समय पास करते हैं। व्यापारी नेता राहुल गुप्ता, धर्मचंद्र, ओम केशरवानी, सुरेश मिश्रा, अंकित पहारिया, राजुल, दिलीप कुमार, सुशील कक्का, नितेश, राज, प्रदीप गुप्ता, शेषू जायसवाल, विनोद केशरवानी, रविराज व उज्जवल गुप्ता ने जिन स्थानों पर चोरी व लूट की घटनाएं हुई हैं वहां तैनात पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
चोर मस्त-पुलिस पस्त, नहीं दिखती गश्त
:- आठ दिन में आधा दर्जन लूट व चोरी
:- घटना वाले स्थल पर तैनात पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग