{"_id":"5cbf500cbdec2217210e88e5","slug":"181556041740-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू से हमलाकर लूटी नकदी, चांदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चाकू से हमलाकर लूटी नकदी, चांदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर। बहन के यहां बस से जा रहे युवक को मारपीट कर हमलावरों ने रुपये लूट लिया। किसी तरह वह बहन के यहां पहुंचा। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस संबंध में मानिकपुर थानाध्यक्ष ने संदिग्धता जताते हुए साजिश की बात कही है।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के घाटी पर मंगलवार को सवेरे करीब दस बजे घटना हुई। बताया गया कि इन्दर (25) पुत्र रामबरन निवासी बाल्मीक नगर पुराना मानिकपुर बस से शिवरामपुर स्थित बहन मीरा के यहां जा रहा था। रास्ते मेें अज्ञात लोग बस रोक कर चढ़ गए और इन्दर को बस से उतारकर चाकुओं से हमला कर लहूलुहान कर दिया। हमलावर उसके एक लाख रुपये व चांदी के आभूषण छीन ले गए। इसी बीच वहां से गुजर रही कमांडर जीप में बैठ कर बहन के यहां पहुंचकर व्यथा बताई। रिश्तेदारों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में थानाध्यक्ष केपी दुबे ने बताया कि फर्जी तरीके से फंसाने को षडयंत्र रचा है। बीते एक पखवाडे़ पूर्व पड़ोसी से विवाद होने पर समझौता कराया था। दबाव बनाने को साजिश की है। लूट-मारपीट का कोई मामला नहीं लग रहा।