{"_id":"5b65e0c84f1c1b8f568b822a","slug":"181533403336-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर बाइक से गिरी महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे पर बाइक से गिरी महिला की मौत
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर बाइक से गिरी महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
भरतकूप। बाइक से ननिहाल जा रही महिला हाईवे पर अचानक सड़क पर गिर पड़ी। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में पुलिस ने भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पति को मामूली चोट आई।
रैपुरा थानाक्षेत्र के लालापुर निवासी इंद्रजीत शुक्रवार की रात को अपनी पत्नी आरती देवी (40) को बाइक से लेकर उसके ननिहाल महुटा गांव जा रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर भरतकूप चौकी क्षेत्र के सुदिनपुर गांव के पास पहुंचे तो पीछे बैठी आरती अचानक बाइक से सड़क पर गिर पड़ी। जिससे अनियंत्रित बाइक से उसके पति भी गिरकर घायल हुए। उधर सड़क पर गिरी आरती बेहोश हो गई थी। सूचना पर चौकी प्रभारी तपेश मिश्रा मय फोर्स पहुंचे और यूपी 100 के वाहन से घायल दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान आरती की मौत हो गई। मृतका के दो पुत्र एक पुत्री है।