{"_id":"82a9a4b874b8457ad6def7400fec1f4f","slug":"18-angle-iron-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहे के 18 एंगल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोहे के 18 एंगल चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 13 Jan 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राज्यीय बस अड्डे के लिए चयनित भूमि में लगे लोहे के 18 एंगल चोर काट
विज्ञापन
ले गए। लेकिन तो परेशानी यहां ड्यूटी देने वाले चौकीदारों की हो गई। इनका
कहना है कि इसकी रिपोर्ट पुलिस लिख नहीं रही और विभागीय अफसरों ने
अल्टीमेटम दिया है कि अपने पैसे से एंगल लगवाओ नहीं तो सस्पेंड कर दिया
जाएगा।
गौरतलब है कि बेड़ीपुलिया से सीतापुर जाने वाले रास्ते में रानीपुर भट्ट विद्युत उपकेंद्र के पास अंतर्राज्यीय बस अड्डे के लिए जमीन खरीदी गई है। यहां पर विभाग ने लोहे के एंगल लगाकर तारों से घेराबंदी की है।
चौकीदारी के लिए यहां पर बाबूलाल और दुर्गा प्रसाद यादव तैनात हैं। इन दोनों ने बताया कि 28 दिसंबर को इनमें से 18 एंगल चोरों ने काट लिए। यह घटना रात में हुई, जब भीषण ठंड थी। दोनों ने बताया कि चोरी की सूचना सीतापुर चौकी में दी गई तो वहां रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की गई। पंद्रह दिन होने को हैं और रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही।
अब अधिकारी उनसे कह रहे हैं कि या तो अपने पैसे से एंगल लगवाओ या फिर तुमको सस्पेंड कर दिया जाएगा। उन लोगों का कहना है कि वे गरीब हैं और जाड़े की वजह से चोरी का पता नहीं जान पाए।
जब एआरएम महेश कुमार से बात की गई तो उनका कहना था कि यह बात सही है कि चौकीदारों से कहा गया है कि वे अपने पैसे से एंगल लगवाएं पर इसके साथ यह भी कहा गया है कि वे रिपोर्ट दर्ज न होने की दशा में ऐसा करें। विभाग का नुकसान हुआ है तो किसी न किसी को तो भुगतना पड़ेगा। चौकीदारों की लापरवाही तो है ही।
जब चौकी प्रभारी मधुसूदन मिश्रा से पूछा गया तो उनका कहना था कि पुलिस का काम तो रिपोर्ट दर्ज करना और तफ्तीश करना है। जब कोई आया नहीं तो रिपोर्ट कैसे दर्ज कर ली जाए। कोई आएगा तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।