फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   जेई बोला उससे नहीं मांगी रंगदारी

जेई बोला उससे नहीं मांगी रंगदारी

Tue, 19 Feb 2019 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
जेई बोला उससे नहीं मांगी रंगदारी
जेई बोले, नहीं मांगी रंगदारी
विज्ञापन

चित्रकूट। डाकू बबुली कोल गैंग द्वारा 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की बात करने वाले मोबाइल टावर के जेई ने मंगलवार को इसे खुद ही गलत बताया। पुलिस के सामने बताया कि बांदा में उसकी पहचान के बालू के किसी ठेकेदारों ने बताया था कि गैंग ने उनसे काम के बदले रंगदारी देने को कहा है। लेकिन उससे किसी डाकू की कोई बात नहीं हुई। मोबाइल टावर के जेई जौनपुर के भरथानी मडियाहूं निवासी कृष्णा यादव पुत्र रामनाथ बुधवार को एसपी मनोज झा के निर्देश पर राजापुर थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह सोमवार की रात नशे में थे तब उनका वीडियो बनाया गया होगा। उनसे किसी डकैत ने कोई रंगदारी नहीं मांगी है। बांदा में कुछ ठेकेदारों से वह मिला था तो उन्होंने बताया कि डकैतों ने रंगदारी मांगी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि खुद जेई ने अपने वीडियो को गलत बताया है। जिससे कोई मामला पंजीकृत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed