फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   जेल परिसर में युवक के पास मिले कारतूस के चार खोखे

जेल परिसर में युवक के पास मिले कारतूस के चार खोखे

Tue, 27 Nov 2018 09:51 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
जेल परिसर में युवक के पास मिले कारतूस के चार खोखे
जेल परिसर में युवक के पास मिले कारतूस के चार खोखे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिला जेल में रिश्तेदार बंदी से मिलने पहुंचे एक युवक के पास चार कारतूस के खोखे मिलने पर जेल प्रशासन अलर्ट हो गया। युवक को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

मंगलवार की सुबह जेल में बंद बंदियों से मुलाकात का समय चल रहा था। इसी बीच बियावल मऊ निवासी रोहित सिंह पुत्र रामरतन भी मौजूद था। पर्ची कटने के पूर्व तलाशी के दौरान उसके बैग से चार कारतूस के खोखे मिले तो पुलिस अलर्ट हो गई। सूचना मिलते ही जेल अधीक्षक श्रीप्रकाश त्रिपाठी भी पहुंचे और युवक से पूछताछ की। युवक ने बताया कि उसके रिश्तेदार जेल में बंद हैं उन्हीं से मिलने आया था। कारतूस के खोखे के बारे में कुछ भी नहंीं बताया। जेलर ने आरोपी युवक को कोतवाली पुलिस के हवाले कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed