फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो टीम ने किया निरीक्षण

वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो टीम ने किया निरीक्षण

Tue, 23 Apr 2019 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो टीम ने किया निरीक्षण
चित्रकूट। तेंदुआ का शिकार करने वाले दो सगे भाइयों को जेल भेजने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने कुछ अन्य शामिल लोगाें की तलाश शुरू कर दी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अलग अलग हथियार व घाव की साइज बता रही है कि हत्या करने के दौरान दो से अधिक लोग मौजूद थे। नर तेंदुआ खूब तंदुरूस्त था और एकाध लोगोें के बस में उसका शिकार करना नहीं था। पूरे मामले की जांच के लिए उप प्रभागीय वनाधिकारी व दो रेंजर की टीम गठित की गई है। जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट देगी। मंगलवार को वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो टीम के विशेषज्ञ ने भी घटना स्थल से लेकर वन क्षेत्र का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो टीम के विशेषज्ञ डा. एचबी गिरीश ने डीएफओ कैलाश प्रकाश के साथ तेंदुआ का शिकार कर गड्ढे में गाड़ने वाले स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान आरोपी जेल गए भाइयों के परिजन व आस पास के लोगों से भी बातचीत की। इसके बाद वह मानिकपुर रानीपुर वन्य जीव विहार क्षेत्र और अन्य वन क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। जिसमें 23 मार्च को मृत मिले तेंदुआ, रीछ व बंदर वाले स्थल भी पहुंचे। तेंदुआ की हत्या मामले में वन विभाग के अधिकारियों ने उपप्रभागीय वनाधिकारी संजय अग्रवाल के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम बनाई है। जिसमें रेंजर एलजी वर्मा व नफीस खां शामिल हैं। इस टीम ने भी अपनी जांच शुरू कर दी। दोनों रेंजर अपनी रिपोर्ट उपप्रभागीय वनाधिकारी को सौंपेगे। टीम का मानना है कि इस कांड में कुछ और लोग भी शामिल हैं। जो अभी सामने नहीं आए हैं। इनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed