फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   लूलू 25, आदित्य 10 हजार का इनामी

लूलू 25, आदित्य 10 हजार का इनामी

Mon, 17 Sep 2018 09:48 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
लूलू 25, आदित्य 10 हजार का इनामी
ट्रेन डकैती के मुख्य आरोपी लूलू 25, आदित्य 10 हजार का इनामी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। गंगा कावेरी ट्रेन में 20 लाख की डकैती के बाद पुलिस ने मुख्य सरगना लूलू पटेल उर्फ रामसिया पर जीआरपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। गैंग के दूसरे सदस्य आदित्य पर दस हजार का इनाम घोषित हुआ। जीआरपी झांसी की ओर से जारी इनाम के पोस्टर जगह-जगह चिपकाए गए हैं। जीआरपी आईजी का कहना है कि डकैतीकांड के मुख्य सरगना पर अभी इनाम बढ़ भी सकता है।
इसी माह की दो/तीन सितंबर की रात लगभग सवा एक बजे मुंबई हावड़ा रेल मार्ग पर चेन्नई से पटना जा रही सुपरफास्ट ट्रेन की पनहाई स्टेशन के आगे चेन पुलिंग और सिग्नल रेड कर डकैती डाली गई थी। जिसमें डकैतों ने असलहों से यात्रियों को पीटकर लाखों रुपये के जेवरात व नगदी लूटी थी। इसका खुलासा करने के लिए पुलिस की 9 टीमें डकैतों की तलाश कर रहीं थी। दस दिन बाद जीआरपी ने ट्रेन डकैती में शामिल छह लोगाें को पकड़ने का दावा कर प्रेस के सामने पेश किया था। डकैती में शामिल मुख्य अभियुक्त पहले से फरार ट्रेन डकैती में पूर्व वांछित डाकू लूलू पटेल उर्फ रामसिया को घोषित किया गया। लूलू समेत एक केबिन मैन और छह अन्य पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जीआरपी आईजी बीआर मीणा ने बताया कि डाकू लूलू पटेल पर 25 व उसके साथी आदित्य पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया है। इनके नाम फोटो व इनाम की धनराशि समेत छपे पोस्टर ट्रेन, स्टेशन व अन्य स्थानों पर चस्पा कराए गए हैं। जल्द ही डाकू लूलू पर इनाम बढ़ भी सकता है। बताते चलें कि लूलू पटेल पहले कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन में डकैती कर रूसी महिला की हत्याकांड में शामिल था। नाबालिग होने के कारण वह जल्दी जेल से छूटकर आ गया था। तब से वह लापता है। ट्रेन डकैती में फरार चल रहे डकैतों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed